Ajay or Digvijay can contest from Bhiwani on behalf of JJP in the Lok Sabha elections

देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला।


जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने एलान करते हुए कहा कि भिवानी लोकसभा सीट से इस बार वह खुद या फिर दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बीरेंद्र सिंह व उनके सांसद बेटे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के साथ चुनाव लड़ने का दावा किया। अजय चौटाला ने कांग्रेस के सरकार बनाने के दावों व सीएम बनने की होड़ पर चुटकी ली।

रविवार को अजय सिंह चौटाला ने अपने समर्थक चौधरी रतिराम नंबरदार के निधन पर शोक प्रकट किया। इसके बाद, देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से रू-ब-रू हुए। अजय सिंह ने कहा कि जेजेपी लोकसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ेगी।

क्योंकि खुद मोदी घोषणा कर चुके हैं कि जेजेपी एनडीए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चन नहीं आई तो वे खुद भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अड़चनें आई तो दिग्विजय सिंह भिवानी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनके परिवार के आरोपों पर अजय चौटाला ने कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह सठिया गए हैं और उनके सांसद बेटे बृजेन्द्र सिंह को कोई जानता नहीं। आज भी हिसार लोकसभा क्षेत्र के लोग हिसार से दुष्यंत को सांसद मानते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी मिशन-2024 की तैयारी में काफी समय से जुटी हुई है। 

Share.
Exit mobile version