हरिद्वार : हर की पैड़ी हरिद्वार में गंगा सभा की ओर से जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा गया है कि यहां पर गैर हिंदुओं का आना वर्जित है. बोर्ड के लगने के बाद अब इस पर (Non Hindu Entry Ban) राजनीतिक सरगर्मियां बहुत तेज हो गई है. हर की पैड़ी हरिद्वार के ब्रह्म कुंड क्षेत्र में गंगा सभा द्वारा गैर हिंदुओं के आने पर पाबंदी के बोर्ड लगा दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें – हरिद्वार में नया विवाद: ‘गंगा घाट पर गैर-हिंदू बैन हों, चाहे वो सरकारी कर्मचारी हों या पत्रकार’

गंगा सभा हर की पैड़ी हरिद्वार के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम ने कहा कि 1916 में अंग्रेज सरकार के समय नगर पालिका के तहत म्युनिसिपल एक्ट बनाया था, जिसमें हर की पैड़ी हरिद्वार में गैर हिंदुओं के आने पर पाबंदी लगाई गई थी. उन्होंने कहा कि इस कानून के बारे में लोगों को पूरी तरह से जानकारी नहीं थी. इसलिए गंगा सभा ने इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए हर की पैड़ी हरिद्वार के सभी द्वारों में बोर्ड लगा दिए हैं.

इसे भी पढ़ें –धामी सरकार का बड़ा फैसला! अब CBI सुलझाएगीअंकिता हत्याकांड की गुत्थी, ‘VIP’ के नाम से उठेगा पर्दा

 Non Hindu Entry Ban – गैर हिंदुओं के पाबंदी लगाने संबंधी बोर्ड लगाने का सभी साधु- संतों ने स्वागत किया है. आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों ने भी गंगा सभा के इस कदम का समर्थन किया है. तीर्थ यात्रियों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में गैर धर्म के लोगों का आना वर्जित होना चाहिए क्योंकि गंगा नदी पवित्र है. वहीं साधु संतों का कहना है कि अन्य धर्म के लोग जैसे ईसाई और मुसलमान गाय का मांस खाते हैं और गाय का मांस खाना हिंदू धर्म में निषेध है. इसीलिए मुसलमान या ईसाइयों का हर की पैड़ी में प्रवेश निषेध होना चाहिए.

Share.
Exit mobile version