उत्तराखंड में बीते कई दिनों से पड़ रही सूखी ठंड के बाद अब मौसम में बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले (warning of heavy snowfall) इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. इस पूर्वानुमान से लोगों को राहत मिली है, जो लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे.

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 22 जनवरी से 27 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है. 23 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है.

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में UCC का एक साल: रोजाना 1400 से ज्यादा ऑनलाइन शादियां हो रही हैं रजिस्टर

बुधवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में सुबह की हल्की धुंध के बाद तेज धूप निकली. धूप से लोगों को कुछ समय के लिए ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन दिन में मौसम थोड़ा गर्म भी महसूस हुआ. देहरादून में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया. उधम सिंह नगर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा, जबकि मुक्तेश्वर और नई टिहरी में रात का तापमान क्रमशः 2.5 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

warning of heavy snowfall – मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज हो सकती है. 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों के बंद होने की आशंका है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य सरकार को सतर्क रहने और पहले से ही बर्फ हटाने वाली मशीनें तैनात करने की सलाह दी है.

Share.
Exit mobile version