Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का लगा गंभीर आरोप
    • FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर बैन
    • दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के मुखिया का राजनीतिक सफर
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, सोनम वांगचुक को किया गया था किडनैप
    • सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने UBT पर साधा निशाना
    • आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे संवाद
    • दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को ‘टेकओवर’ का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा
    • मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा, हरीश रावत के नेतृत्व में रूट तय, पोस्टर जारी

    भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा, हरीश रावत के नेतृत्व में रूट तय, पोस्टर जारी

    November 21, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में 22 से 25 नवंबर तक हरिद्वार में भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा (Haridwar Jindabad Yatra) निकाली जाएगी। यात्रा के पोस्टर सहित रूट तय कर दिया गया है। इसमें 51 यात्री नियमित रूप से यात्रा के साथ चलेंगे, जबकि विधायक और संगठन से जुड़े लोग अलग-अलग दिन यात्रा में शामिल होंगे।कांग्रेस मुख्यालय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रुड़की से उदलहेड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड कांग्रेस के जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम घोषित, इनको मिली जिम्मेदारी

    Haridwar Jindabad Yatra – जहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पहले दिन की यात्रा नसीरपुर में संपन्न होगी। 23 नवंबर यात्रा नसीरपुर से प्रारंभ होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजोलीजट, सिकंदरपुर, मुंडलाना से होकर लंढ़ौरा में संपन्न होगी।24 नवंबर लंढ़ौरा से प्रारंभ होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहाल्की में संपन्न होगी। 25 नवंबर यात्रा अलीपुर से प्रारंभ होकर अलावलपुर, सुभाषगढ़, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ संपन्न होगी। यात्रा के दौरान नौ प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – शीतकाल के लिए बंद किये गए बदरीनाथ धाम के कपाट, भगवान को उड़ाया गया घृत कंबल

    यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे व सहिष्णुता आधारित भारत का निर्माण, राष्ट्र भक्ति व राष्ट्रीय उत्थान की भावना का प्रचार-प्रसार, संसदीय लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनजागृति, महिलाओं के विरुद्ध अत्याचारों में लगातार वृद्धि व कानून व्यवस्था की स्थिति में भारी गिरावट, हरिद्वार में पंचायती चुनावों में धांधली, किसानों की मांग के अनुरूप गन्ने का खरीद मूल्य घोषित करवाना, हरिद्वार जनपद की ध्वस्त पड़ी हुई सड़कों का सुधारीकरण, कांग्रेस व लोकतांत्रिक विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.