नई दिल्ली :आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत देश में 13 -15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा मनाया जाएगा, जिसमें लोगों को अपने परिसरों में झंडे फहराने (Har Ghar Tiranga) के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय की हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक पहुंच देने के मकसद से शुक्रवार को सुबह आठ बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में मंत्रियों एवं सांसदों के साथ तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसे भी पढ़ें – लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, तीन दिन तक चली बहस

Har Ghar Tiranga – संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक बाइक रैली प्रगति मैदान से शुरू होकर इंडिया गेट सर्कल, कर्तव्य पथ को पार करते हुए इंडिया गेट का एक चक्कर पूरा करेगी और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में समाप्त होगी। उल्लेखनीय है कि आज़ादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में चलने वाला एक उत्सव है। नागरिकों को अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया था।

Share.
Exit mobile version