डच क्रूज पर 3 लोगों की मौत के बाद हंतावायरस की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. 23 देशों के लोगों पर इस वायरस का खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, यह दावा किया जा रहा है कि जिस क्रूज से यह वायरल फैला है, उसमें (Hantavirus Alert) कम से कम 23 देशों के 149 लोग शामिल हैं. इसके अलावा वो क्रूज ब्राजील, अंगोल, स्पेन जैसे देशों के तटों पर रुक चुका है.
Hantavirus Alert – विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हंतावायरस कृदंतो से फैलता है. यह वायरसों का एक समूह है, जो आम इंसान के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. यह वायरस हैन्टाविरिडे परिवार से संबंधित हैं. हंतावायरस सीधे तौर पर इंसान के फेफड़े और हृदय को डैमेज करता है.
दक्षिण अमेरिका में इस प्रजाति का एंडीज वायरल काफी ज्यादा कोहराम मचा रहा है. WHO का कहना है कि वहां पर एंडीज वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैल रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हंतावायरस से हर साल 10,000 से लेकर 100,000 से तक लोग संक्रमित होते हैं.
वायरस की चपेट में आने के एक से आठ सप्ताह बाद संक्रमित व्यक्ति में इसके लक्षण देखने को मिलते हैं. इनमें आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और पेट संबंधी लक्षण जैसे पेट दर्द, मतली या उल्टी शामिल हैं.
भारत को इस वायरस से डरने की जरूरत है?
इस वायरस की तुलना कोरोना वायरस से भी हो रही है. कहा जा रहा है कि दक्षिण अमेरिका में यह कोरोना की तरह पांव पसार सकता है. हालांकि, भारत के लिए यह वायरस फिलहाल कोई खतरा नहीं है. यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है.


