उत्तराखंड के हरिद्वार में आस्था से खिलवाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार आस्था के साथ खिलवाड़ के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. वहीं नया मामला प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑनलाइन नॉनवेज खाना डिलीवर (uproar over non veg delivery) करने के मामले में नगर निगम प्रशासन हरकत में आया, और ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनी रैपिडो को ईमेल के जरिए चेतावनी दी गई है.
🥩 मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र में आस्था से खिलवाड़, हिंदूवादी संगठनों में रोष
धर्मनगरी हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑनलाइन नॉनवेज खाना डिलीवर करने के मामले में नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि हरिद्वार मांस-मदिरा प्रतिबंधित क्षेत्र है. बावजूद इसके कुछ ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज और अन्य सामान डिलीवर किए जाने का मामला सामने आया था, जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. निगम ने निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी गलती होने पर कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
📸 हरकी पैड़ी पर शर्मनाक कृत्य: शख्स ने जिंदा पत्नी की फोटो गंगा में बहाई
धर्मनगरी हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर आस्था से खिलवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी की फोटो पर थूकने के बाद उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी की रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी नाराजगी में उसने जिंदा पत्नी का ‘पिंडदान’ कर डाला और उसकी फोटो पर थूककर उसे गंगा में बहा दिया.
😡 तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. उन्होंने मामले की जांच और ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने (uproar over non veg delivery) की मांग की है. मां गंगा में करोड़ों लोगों की अटूट आस्था है, लेकिन इस तरह के मामलों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.


