झारखंड का गुमला जिला इन दिनों बेटियों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है. रायडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ 8 लोगों द्वारा गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है. इस घटना ने पूरे प्रदेश को (Gumla Gangrape) झकझोर कर रख दिया है. हैरानी की बात यह है कि पिछले 48 घंटों के भीतर गुमला जिले में गैंगरेप की यह दूसरी बड़ी वारदात है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग छात्रा शुक्रवार की रात अपने एक दोस्त के साथ मरदा मेला देखने गई थी. मेला देखकर रात में घर लौटने के दौरान, रास्ते में एक आम के बगीचे के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने पहले छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया. इसके बाद करीब 8 की संख्या में मौजूद दरिंदों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया.

इसे भी पढ़ें – Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर अपने परिजनों को इस भयावह घटना की जानकारी दी. रायडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. गुमला पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Gumla Gangrape – गुमला में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रायडीह की घटना से महज 48 घंटे पहले कामडारा थाना क्षेत्र में भी दो नाबालिग युवतियों को कार सवार 4 युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया था. हालांकि, उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमडेगा निवासी अनमोल डुंगडुंग, सुरेंद्र साहू, धर्मजीत बडाईक और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.

 

 

Share.
Exit mobile version