रांचीः बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले झारखंड में होनेवाले एसआईआर को लेकर बयानों का तीर चलता रहा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग के (uproar in budget session) निर्णय को सही बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सही वोटर की पहचान होगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एसआईआर हुआ है ऐसे में कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है यह समझ में नहीं आ रहा है.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज धनबाद दौरा, विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल

uproar in budget session – विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि याद करिए इस देश में प्रत्येक 10 वर्ष पर एसआईआर होता रहा है. एसआईआर का मतलब है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जिसके माध्यम से जो लोग मर गए उनका नाम हटेगा. जो लोग यहां से दूसरे जगह शिफ्ट कर गए उनका नाम हटेगा, जो बाहर से आकर अवैध रुप से वोटर बने हैं उनका नाम हटेगा.

इसे भी पढ़ें – निकाय चुनाव पर रघुवर दास का बड़ा बयान—’3 साल में राज्य को हुआ 5100 करोड़ का घाटा’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका शुरू से विरोध करती रही है. बांग्लादेशी घुसपैठिया जो यहां आकर अवैध रुप से वोटर बने हुए हैं उनके पक्ष में कांग्रेस आंदोलन करती है उनका नाम कटेगा तो उससे उनको परेशानी है लेकिन एसआईआर चुनाव आयोग का काम है वो होकर रहेगा. चुनाव आयोग देश में सफलतापूर्वक एसआईआर कर रही है और हम सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए, झारखंड में भी यह सफलतापूर्वक संपन्न होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग यह कार्य अकेले नहीं करती है बल्कि हर राजनीतिक दलों का भी सहयोग लेती है.

 

 

Share.
Exit mobile version