बिहार अग्निशमन विभाग के आईजी एम. सुनील नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी वर्ष 2021 के कथित हिरासत प्रताड़ना मामले में हुई है. प्रकाशम जिला (IG Sunil Nayak arrested) पुलिस गिरफ्तारी के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने की तैयारी में है.

सुनील कुमार नायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज है. यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा हुआ है.

इसे भी पढ़ें – एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का ‘मामी-मौसी’ नेटवर्क

वर्ष 2021 में जब सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे, तब वे अपने स्टेट कैडर आंध्र प्रदेश में सीआईडी में तैनात थे. इसी दौरान उनके निर्देश पर आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू को सीआईडी की टीम ने एक गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था.

IG Sunil Nayak arrested – के. रघुराम कृष्णा राजू ने सुनील कुमार नायक पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था कि गिरफ्तारी के दौरान सीआईडी टीम द्वारा उनके साथ गंभीर मारपीट की गई. इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

Share.
Exit mobile version