दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पूरा होने के बाद अब एनसीआर के अन्य शहरों में नमो भारत ट्रेन चलाने को लेकर काम तेजी से चल रहा है. दरअसल, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद से आसपास के (Namo Bharat New Routes) अन्य शहरों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाए जाने का प्लान है. इन शहरों को आसपास के अन्य शहरों को जोड़ने जा रहा है, जिससे लोगों की इन शहरों तक पहुंच आसान हो सके. एनसीआर में तीन प्रमुख कॉरिडोर बनाए जाएंगे.
Namo Bharat New Routes – दरअसल, इन नमो भारत रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत इन दो नए कॉरिडोर को सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) से मंजूरी मिल चुकी है. इन परियोजनाओं में करीब 65000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. दावा किया जा रहा है कि इन कॉरिडोर के निर्माण से दिल्ली के आसपास के शहरों के बीच यात्रा काफी तेज और आसान होगी.
सराय काले खां-बावल कॉरिडोर
दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए हरियाणा-राजस्थान के बॉर्डर बावल तक यह कॉरिडोर बनाया जाएगा. करीब 93 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर लगभग 32000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह लाइन दिल्ली को मानेसर और बावल जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेगी. इसमें कुल 22 स्टेशन बनेंगे.
दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर
सराय काले खां से पानीपत होते हुए यह कॉरिडोर करनाल तक बनेगा. जो करीब 136 किलोमीटर लंबा होगा. इस कॉरिडोर पर करीब 33000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. यह कॉरिडोर दिल्ली को पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और करनाल जैसे प्रमुख शहरों से कनेक्ट करेगा. इससे हरियाणा के उत्तरी हिस्से में कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी.
जेवर एयरपोर्ट तक कॉरिडोर
नमो भारत ट्रेन के लिए एक कॉरिडोर गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा. इससे गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली व आसपास के लोगों को एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी मिलेगी. इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सहमति जताई है. वहीं इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है. करीब 72 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे.
