Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सरकारी डाक्टर का निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील, भ्रूण लिंग परीक्षण करने का संदेह

    सरकारी डाक्टर का निजी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील, भ्रूण लिंग परीक्षण करने का संदेह

    September 26, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ऋषिकेश में एक सरकारी डाक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक (Govt Doctor Private Clinic) को सील किया गया है। आरोप है कि रेडियोलॉजिस्ट सरकारी अस्पताल में सुबह हाजिरी लगाने के बाद अपने अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में जाकर मरीजों की जांच कर रहे थे। इस तरह की शिकायत पिछले काफी लंबे समय से मिल रही थी।

    इसे भी पढ़ें – हरिद्वार पंचायत चुनाव : देहात में चुनाव को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह

    शारदीय नवरात्र का पहला दिन आदर्श ग्राम, पुष्कर मंदिर मार्ग पर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक संचालित करने वाले सरकारी अस्पताल ऋषिकेश के एक रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर पर भारी पड़ा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सीएमएस डा. पीके चंदोला पुलिस के साथ सरकारी डाक्टर के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पहुंचे और छापेमारी की।

    कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सरकारी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को उनके प्राइवेट क्लीनिक में मरीज का अल्ट्रासाउंड जांच करते हुए पकड़ लिया। जबकि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए क्लीनिक में लोग अपनी बारी का इंतजार करते मिले। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। प्रशासनिक टीम ने सरकारी अस्पताल में डयूटी के समय खुद के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में मरीजों की जांच करने का दोषी पाया।

    इसे भी पढ़ें – अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों पर होगी सख्त कारवाई – पुष्कर सिंह धामी

    Govt Doctor Private Clinic – उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकारी डाक्टर के मनन्त नाम से संचालित प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को सील कर दिया है। बताया कि पिछले काफी समय से सरकारी अस्पताल में हाजिरी लगाने के बाद रेडियोलॉजिस्ट यूएस खरोला के अस्पताल से गायब होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

    सरकारी डाक्टर के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में भ्रूण लिंग परीक्षण की प्रशासन ने आशंका जतायी है। एसडीएम ने बताया कि प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में कार्रवाई के दौरान जांच कराने वाली ज्यादातर महिलाएं नजर आयी। पूछताछ करने पर महिलाएं सकपका गई। मामले की जांच की जाएगी। आरोप साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

    नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    लोन की ईएमआई न भरने पर पुलिस घर आएगी? जानें कानूनी अधिकार और रिकवरी एजेंटों की धमकी से बचने का तरीका

    जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना हो रहा भारी घाटा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.