अगर आप गोल्ड (Gold) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा समय आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकता है। पिछले छह सप्ताह में पहली बार सोने की कीमतों में बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे (Gold Rate Forecast) में कई निवेशकों और खरीदारों के मन में लगातार यह सवाल उठ रहा है कि क्या अगस्त में सोना और सस्ता होगा या फिर कीमतों में उछाल आएगा? आपको बता दें कि इस सप्ताह सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी अन्य कीमती धातुओं के दामों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
अगस्त में कैसी रह सकती है सोने की चाल?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लगातार ऊंची बनी रहती हैं और अमेरिका में महंगाई कम नहीं होती, तो अगस्त के महीने में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है, जिससे दाम घट सकते हैं। दूसरी ओर, यदि अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ता है या वैश्विक अनिश्चितता गहराती है, तो निवेशकों के बीच ‘सुरक्षित निवेश’ (Safe Haven) के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ सकती है।
Gold Rate Forecast – विशेषज्ञों के मुताबिक, अगस्त के महीने में सोने की चाल और दिशा मुख्य रूप से इन तीन बड़े कारकों पर निर्भर करेगी:
-
-
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव।
-
-
-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का ताजा रुख।
-
-
-
अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) का ब्याज दरों को लेकर अगला अहम फैसला।
-
