Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मोदी सरकार में अमीरों और मध्यम वर्ग के बीच खाई बढ़ी : कांग्रेस

    मोदी सरकार में अमीरों और मध्यम वर्ग के बीच खाई बढ़ी : कांग्रेस

    October 23, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अमीरों और मध्यम वर्ग के बीच खाई लगातार बढ़ रही है क्योंकि (Gap Increased) वित्त वर्ष 2019 से 2022 के दौरान सबसे अमीर लोगों की आय में जहां इजाफा हुआ तो वहीं मध्यम वर्ग की लोगों की आय घट गई। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘वर्ष 2013-14 से 2021-22 के आयकर रिटर्न के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य मुद्दों में से एक की पुष्टि होती है। बढ़ती आय असमानता का मुद्दा यात्रा के मुख्य मुद्दों में से एक था।

    इसे भी पढ़ें – अभिनेत्री से नेत्री बनीं गौतमी तडिमल्ला ने भाजपा छोड़ी, बताई यह बजह

    मोदी सरकार में सबसे अमीर लोगों और मध्यम वर्ग के बीच बढ़ती खाई स्पष्ट रूप से नज़र आ रही है। उन्होंने दावा किया कि 2013-14 में शीर्ष के एक प्रतिशत आयकरदाताओं की कमाई कुल आय का 17 प्रतिशत थी जो 2021-22 तक कुल आय का 23 प्रतिशत हो गई। रमेश ने कहा, इसके अलावा, सबसे अमीर लोगों की आय में बढ़ोतरी भी मध्यम वर्ग की तुलना में बहुत तेज़ी से हुई है। शीर्ष के एक प्रतिशत आयकरदाताओं की आय में 2013-14 से 2021-22 तक साल-दर- साल 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। यह निम्न वर्ग वाले 25 प्रतिशत आयकरदाताओं की आय की तुलना में 60 प्रतिशत ज़्यादा तेज़ है।

    इसे भी पढ़ें – तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने तीन सांसद मैदान में उतारे, इटाला राजेन्द्र गजवेल में केसीआर को देंगे चुनौती

    Gap Increased – उनके अनुसार, वास्तव में मुद्रास्फीति के लिए समायोजन के बाद निम्न वर्ग वाले 25 प्रतिशत आयकरदाताओं की वास्तविक आय 2019 की तुलना में 2022 में घट गई है। 25 प्रतिशत सबसे निम्न वर्ग वालों की सकल आय 11 प्रतिशत घटी है। इनकी आय वित्त वर्ष 2019 में 3.8 लाख करोड़ रुपये थी जो घटकर वित्त वर्ष 2022 में 3.4 लाख करोड़ रुपये रह गई। इसी बीच, शीर्ष के एक प्रतिशत की वास्तविक आय वित्त वर्ष 2019 में 7.9 लाख करोड़ रुपये से 30 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 10.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र

    राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज

    इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर!

    केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी

    पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! संबित पात्रा बोले— ‘कर्नाटक और झारखंड के छात्रों के विरोध पर राहुल गांधी चुप क्यों?’

    अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिकायत पर बड़ा एक्शन

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.