Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ ‘बेहतर सिटी अभियान’, वार्ड-वार्ड जाकर उठाएगी पानी, सड़क और सफाई के मुद्दे
    • ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
    • हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन
    • ‘RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं’: वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान
    • स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क
    • हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था रकम
    • IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया, बाल-बाल बचे
    • 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मालगाड़ी के इंजन में लगाई आग, दोनों पायलटों को बनाया बंधक

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मालगाड़ी के इंजन में लगाई आग, दोनों पायलटों को बनाया बंधक

    February 23, 2022 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने एक बार फिर रेलवे को निशाना बनाया है। मंगलवार की रात किरंदुल-विशाखापट्टनम केके रेल लाइन पर नक्सलियों ने (Fire In Goods Train) एक मालगाड़ी के इंजन में आग लगा दी है। भांसी रेलवे स्टेशन के पास डेढ़ सौ से अधिक की संख्या में पहुंचे सशस्त्र माओवदियों ने घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पीएम मोदी के नाम पर पर्चे भी फेंके हैं।

    जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात 8.25 बजे राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी) के बचेली खदान से ट्रेन नंबर- KMISL- 2/G9 MU लोको नंबर -33400/41553 में लौह अयस्क लेकर कोरापुट के लोको पायल एके पटेल व असिस्टेंट लोको पायल आरके कुमार निकले थे। दंतेवाड़ा जिले के भांसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे थे कि 150 से ज्यादा नक्सली रेलवे ट्रैक पर दिखाई दिए। माओवादियों ने ट्रैक पर बैनर लगा रखे थे। चालक ने मालगाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। जैसे ही मालगाड़ी रुकी नक्सलियों ने दोनों पायलट को बंधक बना लिया। उनसे वॉकी-टॉकी समेत मोबाइल जब्त कर लिया। इसके बाद नक्सलियों ने लोको (इंजन) में आग लगा दी और जंगल की तरफ चले गए। माओवादियों ने भांसी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया है।

    इसे भी पढ़ें – जशपुर में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, घटना में पांच युवक शामिल

    नक्सली पर्चे में प्रधानमंत्री का नाम 
    Fire In Goods Train – माओवादियों ने जिस क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया है वह अति संवेदनशील इलाका है। इस क्षेत्र में नक्सली कई बार ट्रेन को डिरेल्ड कर चुके हैं। मंगलवार की रात बड़ी संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम देकर पर्चे भी छोड़े हैं। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी व भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नया भारत के नाम से देश के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, महिलाओं व मुसलमानों को विनाश करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने 23-24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान भी किया है।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन,सरकार राजी पर नहीं माने किसान

    भांसी में कई वारदाते कर चुके हैं नक्सली 
    नक्सली वारदात की जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों को मौके पर भेजा गया। नक्सलियों की इस हरकत की वजह से किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग अभी बाधित है। जल चुके इंजन को हटाने का काम किया जा रहा है। नक्सली इससे पहले भी इसी क्षेत्र में कई बार ट्रेन डिरेल की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इससे पहले माओवादियों ने 17 दिसंबर को मालगाड़ी को डिरेल किया था, जिसमें 19 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए थे। वहीं 27 नवंबर को भी नक्सलियों ने पटरी उखाड़ दिया था, जिससे मालगाड़ी डिरेल हुई थी। 40 घंटे बाद यह मार्ग बहाल हुआ था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान

    गढ़चिरौली के आवासीय आश्रम में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत; पीड़ित परिजनों से मिले अनूप नाग

    धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

    हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

    वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप’: चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह

    दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से होगा अनिवार्य

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.