भोपाल : मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने मैदानी स्तर पर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहरी क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर प्रदेश में ‘बेहतर सिटी अभियान’ की औपचारिक शुरुआत की गई है। इस (Better City Campaign Started) राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ राजधानी भोपाल से किया गया है। अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक पहुंचेंगे, स्थानीय स्तर पर आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित करेंगे और जनसंवाद स्थापित करेंगे।
खाद के स्टॉक मिलान के नाम पर वितरण रोका
अभियान की शुरुआत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने प्रदेश में जारी खाद संकट को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषि कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।
वार्ड-मोहल्लों में जनता से सीधा संवाद
नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर केंद्रित एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। ‘बेहतर सिटी अभियान’ के तहत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से सीधे जुड़ेंगे (Better City Campaign Started) और निम्नलिखित प्रमुख नागरिक सुविधाओं की बदहाली का मसौदा तैयार करेंगे:
-
-
सड़क और यातायात: जर्जर सड़कों, गड्ढों, ट्रैफिक जाम और पार्किंग व्यवस्था की कमी।
-
-
-
पेयजल और स्वच्छता: नियमित पेयजल आपूर्ति, गंदे पानी की समस्या और डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन की विफलता।
-
-
-
बुनियादी ढांचा: बंद स्ट्रीट लाइटें, बदहाल बस स्टैंड और सार्वजनिक खेल मैदानों की दुर्दशा।
-


