दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में देर रात एक (Fire In Factory) फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसे सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर 27 फायर की गाड़ियां आग बुझाने में पूरी तरह लगी हुई है। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रात 11:45 बजे के आसपास मोतीनगर के करमपुरा स्थिति ए ब्लॉक की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। आग को पूरी तरह बुझाने का काम किया जा रहा है। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना अभी नहीं है।

इसे भी पढ़ें – चर्च की दीवार गिरने से एक मजदूर घायल, कानूनी कार्रवाई जारी

Fire In Factory – दिल्ली के मोतीनगर की फैक्ट्री में लगी यह आग देर रात 11:45 बजे की बताई जा रही है। आग कितनी भीषण थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 घंटे बाद भी उसपर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इसे आग से किसी के घायल या मौत की सूचना नहीं है।आग बुझाने का काम जारी है।

Share.
Exit mobile version