फरीदाबाद : हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम जिले से पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बचपन की दो पक्की सहेलियां अपने-अपने पतियों, ससुराल और (wrote my love and wife in chat) वैवाहिक जीवन को छोड़कर अपने चार मासूम बच्चों और लाखों के जेवरात सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं।

दोनों महिलाओं के पतियों ने सनसनीखेज दावा किया है कि उनकी पत्नियों के मध्य पिछले डेढ़ वर्ष से समलैंगिक प्रेम संबंध (लेस्बियन रिलेशनशिप) चल रहा था और अब वे दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए घर छोड़कर चली गई हैं तथा आपस में शादी कर ली है।

पलवल निवासी सन्नी के अनुसार, उसका विवाह वर्ष 2020 में बल्लभगढ़ निवासी मंजू के साथ संपन्न हुआ था। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। 21 अगस्त को मंजू दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर अचानक घर से निकल गई। पति सन्नी का गंभीर आरोप है कि घर की अलमारी में रखे लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी गायब हैं।

जब सन्नी ने मंजू की सबसे करीबी सहेली रीणा के बारे में जानकारी जुटाई, तो ज्ञात हुआ कि वह भी उसी दिन से अपने ससुराल से लापता है। रीणा की शादी भी वर्ष 2020 में गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले वेदपाल के साथ हुई थी और उसके भी दो बच्चे हैं। वेदपाल ने भी आरोप लगाया है कि रीणा घर से निकलते समय करीब 5 लाख रुपये के जेवर और नकदी साथ ले गई है।

 मोबाइल चैट में मिला ‘माई वाइफ’ और ‘माई लव’ का सच

पीड़ित पति सन्नी ने बताया कि मंजू और रीणा बचपन की (wrote my love and wife in chat) घनिष्ठ सहेलियां हैं और दोनों ने 12वीं कक्षा तक एक साथ पढ़ाई पूरी की है।पिछले करीब डेढ़ वर्ष से दोनों सहेलियों के बीच मोबाइल फोन पर घंटों बातें होती थीं, जिसे दोनों परिवार पुरानी सहेलियों की सामान्य बातचीत समझकर नजरअंदाज करते रहे। दोनों के एक साथ बच्चों सहित घर छोड़ने के बाद जब उनके सोशल मीडिया और व्हाट्सएप चैट खंगाले गए, तो दोनों पतियों के होश उड़ गए।

 

Share.
Exit mobile version