करनाल/शामली: प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में एक नया और बेहद सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। वारदात के मुख्य आरोपी और 1 लाख रुपये के इनामी फरार शूटर सत्यम का एक कथित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस 17 सेकंड के क्लिप में (Ankit Baliyan Murder Case) वह खुली चुनौती और धमकी देते हुए कह रहा है— “आने वाले समय में भाई 2 मर्डर और होंगे, ठीक है! अगर कोई उन्हें बचा सकता है तो बचा लेना भाई। मारेंगे तो मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं।”

Ankit Baliyan Murder Case – इस सनसनीखेज धमकी भरे वीडियो के सामने आते ही पुलिस और खुफिया तंत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मृतक अंकित बालियान के परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

 दो शूटर एनकाउंटर में ढेर 
    • यूपी पुलिस की मुठभेड़: अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो मुख्य शूटरों सुमित (24) और मोहित (22) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 दिन पूर्व एक भीषण मुठभेड़ में मार गिराया था। इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।

    • फरार आरोपियों की तलाश: वारदात में शामिल करनाल निवासी दो शूटर सत्यम और आर्यन अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक द्वारा ₹1-1 लाख का इनाम घोषित किया गया है।

    • शामली में हुई थी हत्या: गौरतलब है कि 26 अगस्त 2026 की शाम उत्तर प्रदेश के शामली में जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियान की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

       

 

 

Share.
Exit mobile version