छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों से बीजापुर से लगे कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और (security forces killed naxalite) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों शनिवार को बताया कि गरियाबंद जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों को गश्त के लिए भेजा गया.

security forces killed naxalite – उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया. सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया मुठभेड़ के बाद जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली की लाश, भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र नक्सलियों के खिलाफ इस तरह के ऑपरेशन जारी हैं.

इसे भी पढ़ें – देशभक्ति के नारों के साथ आतंकी हमले में मारे गए व्यवसायी की अंतिम विदाई, CM साय ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में जब पदभार संभाला था, तब उन्होंने 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की डेडलाइन तय की थी. इसी के तहत पूरे देश में नक्सलियों खिलाफ ऑपरेशन जारी है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे थे. शाह ने रायपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशनों पर चर्चा की. वो 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने भाई कहकर संबोधित सभी नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में वापस आने की अपील की थी. साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी थी.

Share.
Exit mobile version