लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा को राज्य से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है, (Elected Unopposed) क्योंकि वह 15 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन के कारण यह सीट खाली हुयी थी और उपचुनाव आवश्यक हो गया था। दुबे भाजपा से ही राज्यसभा सदस्य थे। इस सीट से निर्वाचित शर्मा का कार्यकाल नवंबर 2026 तक होगा।

इसे भी पढ़ें – भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : योगी

राज्यसभा चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत शर्मा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘दिनेश शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि शर्मा को छोड़कर किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
निर्विरोध चुने जाने के बाद दिनेश शर्मा ने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और भाजपा के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के नेताओं का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें – तोता तस्करी में लिप्त गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 500 तोते हुए आजाद

Elected Unopposed – शर्मा ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अब केन्द्र में 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने में योगदान एकमात्र लक्ष्य होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उभरते भारत को दुनिया के शीर्ष पर स्थापित कर देगा। उन्होंने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताते हुए कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं गरीबों का शोषण करने वाले विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही हैं। यह उनकी बौखलाहट का कारण है।

Exit mobile version