जापान में एक बार फिर शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, आओमोरी के हचिनोहे में यह झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.7 रही. भूकंप की (earthquake again in Japan) गहराई 10.7 किलोमीटर रही. इन झटकों से लोगों के बीच दहशत मच गई है. इसी के साथ भूकंप के झटकों के बाद ही सुनामी को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी गई है.
जापान के मौसम विभाग ने इसको लेकर जानकारी दी है कि 12 दिसंबर की सुबह आओमोरी प्रीफेक्चर के पूर्वी तट के पास आए भूकंप के कारण संभावित सुनामी पर आज (12 दिसंबर) दोपहर 12:50 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
इसे भी पढ़ें – जकार्ता में बड़ा हादसा! 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, कई लोग अब भी अंदर फंसे
देश में सुनामी को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुनामी का अलर्ट हॉक्काइडो और आओमोरी के प्रशांत तट वाले क्षेत्रों के साथ-साथ इवाते और मियागी प्रीफेक्चरों के लिए भी जारी किया गया. इससे पहले देश में 7.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसी के बाद से सुनामी को लेकर चेतावनी दी जा रही है.
earthquake again in Japan – 5 तीव्रता से ज्यादा के झटके तेज माने जाते हैं और यह अक्सर नुकसान करते हैं. हालांकि, अभी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. फिलहाल, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई है.
