रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई और बहन के अटूट व पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस वर्ष यह त्योहार 28 अगस्त शुक्रवार के दिन विधिवत मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बहनों द्वारा अपनी श्रद्धा से किया गया दान कभी निष्फल नहीं जाता है। इस पावन अवसर पर उचित वस्तुओं का दान करने (donate food and clothes) से भाई की दीर्घायु सुनिश्चित होती है, स्वास्थ्य उत्तम रहता है और परिवार में सुख, शांति व समृद्धि का वास होता है।

 अन्न और गुड़ के दान से धन-धान्य की प्राप्ति

 रक्षाबंधन के दिन किसी सुपात्र ब्राह्मण अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं, चावल या आटा दान करने से भाई के जीवन में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती। शास्त्रों के अनुसार, गुड़ या मिष्ठान का दान करने से कुंडली में सूर्य ग्रह को बल मिलता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से भाई को समाज में मान-सम्मान, उच्च पद-प्रतिष्ठा तथा दीर्घायु की प्राप्ति होती है ।

वस्त्र दान से परिवार में नकारात्मकता का नाश

रक्षाबंधन के अवसर पर किसी निर्धन महिला अथवा कन्या को नए वस्त्र भेंट करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बहनों द्वारा दिए गए वस्त्र दान से मिलने वाला पुण्य फल भाई की हर संकट से रक्षा करता है। इस नियम का पालन करने से क्लेश समाप्त होते हैं और घर के वातावरण में पवित्रता व शांति बनी रहती है।

 काले तिल का दान 

यदि भाई के जीवन में निरंतर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, दुर्घटनाएं या (donate food and clothes)अचानक बाधाएं आ रही हों, तो रक्षा बंधन पर काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए। काले तिल का दान करने से शनि, राहु और केतु के अशुभ व मारक प्रभाव शांत होते हैं। शुद्ध भाव से किया गया यह दान भाई को पुरानी बीमारियों से मुक्ति दिलाकर जीवन को भयमुक्त व सुखी बनाता है।

 

 

Share.
Exit mobile version