भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता उनकी जोड़ी को जय और वीरू की जोड़ी बता रहे हैं, लेकिन यह जय और वीरू की नहीं श्याम और छेनू की जाेड़ी है। श्री चौहान (Digvijay And Kamal Nath)ने टीकमगढ़ जिले के खरगापुर, छतरपुर जिले के बिजावर, दमोह जिले के पथरिया, हटा और कटनी जिले के मुड़वारा तथा जबलपुर जिले के पनागर और जबलपुर की चार विधानसभाओं में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो कर कुल 10 चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें – भाजपा की सरकार में प्रदेश का हुआ चहुंमुखी विकास : सिंधिया
Digvijay And Kamal Nath – श्री चौहान ने कहा कि अब यह जोड़ी जय- वीरू की नहीं रही बल्कि श्याम-छेनू की जोड़ी है। दरअसल एक फिल्म आई थी ‘मेरे अपने’ जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी थी और दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। वैसे ही ये आपस में लड़ रहें हैं। कांग्रेस कभी भी प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। यह वही कांग्रेस है जो भगवान श्रीराम को काल्पनिक कहती थी। उन्होंने कहा कि राम हमारे अस्तित्व है, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान है और भारत की पहचान है। उनके बिना यह देश नहीं जाना जा सकता। कांग्रेस को अब लग रहा है जनता नहीं मानेगी तो राम नाम की माला जप रहे हैं, हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – बिखरी कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती : शिवराज
उन्होंने कहा कि प्रदेश ही हर बहन को उनका हक और अधिकार देने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। दुनियां में कहीं भी इतनी बड़ी योजना नहीं है। यह बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। उन्होंने कहा कि अभी बहनों के खाते में 1250 रूपए आ रहें हैं, लेकिन इस राशि को बढ़ाकर पहले 1500, फिर 1750 उसके बाद 2000 और इस तरह बढ़ाते हुए 3000 करेंगे। साथ ही अब 21 साल की अविवाहित बहन को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं जो बहनें रह गई हैं, चुनाव के बाद पोर्टल खोलकर उनके नाम भी जोड़े जाएंगे।