सतना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ना केवल इंडी गठबंधन बनने के पहले बिखर गया है, बल्कि कांग्रेस भी अब बिखर रही है और बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती। श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि इंडी गठबंधन बनने के (Shivraj On Congress) पहले ही बिखर गया। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा है कि कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती।

इसे भी पढ़ें – केजरीवाल और भगवंत मान ने MP के सिंगरौली में किया रोड शो, AAP उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे

Shivraj On Congress – उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ कांग्रेस की और उसमें भी बस परिवारों की ही चिंता की है। सोनिया गांधी अपने बेटा-बेटी को स्थापित करने में जुटी हैं और वही परंपरा कमलनाथ निभा रहे हैं। उनका बेटा तो टिकट तक घोषित कर देता है। दिग्विजय सिंह भी इसी दिशा में हैं। परदे के पीछे इंडी गठबंधन तो बिखर ही गया। कांग्रेस भी बिखर रही है। अब उन्हें सफाई देनी पड़ रही है कि पार्टी में सब साथ हैं। अपने नेताओं काे जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के 29 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले, अदालतों में आरोप तय

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक फिल्म आई थी मेरे अपने। उसमें श्याम और छैनू की जोड़ी थी, जो अपने-अपने इलाके में कब्जे के लिए ही लड़ते रहते थे। ऐसे बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती। एक सवाल के जवाब में श्री चौहान ने कहा कि अभी कमलनाथ की चक्की कितनी चलेगी, ये तो पता नहीं, फिलहाल दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया है। उन्होंने कहा कि ये वही कमलनाथ और कांग्रेस हैं, जो भगवान राम को काल्पनिक कहते थे। राम के बिना ये देश नहीं जाना जा सकता। अब कांग्रेस को भी अहसास हो गया है कि जनता नहीं मानेगी, इसलिए अब राम नाम की माला जप रहे हैं, हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

Share.
Exit mobile version