नई दिल्ली : राजधानी के महरौली में सोमवार को भी डीडीए का (Demolition Drive) ध्वस्तीकरण अभियान लगातार चौथे दिन जारी है। डीडीए के ध्वस्तीकरण अभियान का लोग विरोध कर रहे हैं। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने ध्वस्तीकरण को लेकर उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। आप विधायक सोमनाथ भारती ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर महरौली विध्वंस अभियान रोकने और नए सिरे से सीमांकन के लिए दिल्ली सरकार के आदेश को लागू करने के लिए कहा है। बता दें कि डीडीए का बुलडोजर अवैध निर्माण पर चला है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मनोनीत पार्षद नहीं डाल पाएंगे वोट
Demolition Drive – इससे पहले रविवार सुबह पहुंचे बुलडोजर ने आम बाग, बृजवासी कॉलोनी क्षेत्र में डीडीए की जमीन पर बने अवैध निर्माणों को गिराया। डीडीए की तोड़फोड़ के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। डीडीए डिमोलिशन ड्राइव के दौरान पुलिस भी तैनात रहे। इस दौरान पुलिस पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार कर दिया।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले चरण की शुरुआत, हर एक किमी पर लगेंगे कैमरे
शनिवार को अवैध कब्जे को हटाने के दौरान एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा,राजस्व विभाग द्वारा अनाधिकृत और अवैध अतिक्रमण या निर्माण की सीमा की पहचान कर दिसंबर, 2021 में डीडीए और वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आया हाईकोर्ट के आदेश अनुसार अतिक्रमण को हटाया गया है। पुरातात्विक पार्क में एएसआई, दिल्ली सरकार के राज्य पुरातत्व विभाग और डीडीए के करीब 55 स्मारक आते हैं। पूर्व में 12 दिसंबर, 2022 को अतिक्रमण कर बनाए गए घरों पर एक नोटिस चिपकाया गया था और 10 दिनों के भीतर विवादित भूमि से सभी अनाधिकृत निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया था।
