Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट
    • Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग
    • NHAI Tunnel Project Shimla: मकानों में दरारें आने से सहमे लोग, एनएचएआई ने कहा— नवंबर 2025 से बंद है ब्लास्टिंग
    • Rajasthan Mayor Election News: अजमेर, पाली, अलवर और उदयपुर में बीजेपी जीती, बीकानेर में कांग्रेस ने मारी बाजी
    • Youth Dies During Cricket Match: दौसा में मैच के दौरान टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे युवक की मौत, वीडियो आया सामने
    • Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार और SIT गठित
    • Tarn Taran Police Encounter: तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़; 1 लाख का इनामी ढेर, एक घायल
    • Madhya Pradesh News: देवास में युवती का अनोखा ड्रामा, चिट्ठियां फेंककर की प्रेमी को बुलाने की मांग — सुरक्षित उतरी नीचे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गोरखपुर में गीता प्रेस को योगी सरकार ने दी 10 एकड़ जमीन, धार्मिक साहित्य के केंद्र के रूप में होगा विकास

    गोरखपुर में गीता प्रेस को योगी सरकार ने दी 10 एकड़ जमीन, धार्मिक साहित्य के केंद्र के रूप में होगा विकास

    December 3, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस अब अपने प्रकाशन कार्य को और अधिक विस्तार देने की तैयारी में है. उत्तर प्रदेश सरकार ने गीता प्रेस को गीडा (GIDA) क्षेत्र के सेक्टर-27 में 10 एकड़ (10 acres of land to geeta press) जमीन आवंटित की है. इस आवंटन की घोषणा गीडा स्थापना दिवस के अवसर पर की गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दी गई जमीन के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जा चुका है. गीता प्रेस प्रशासन इस परियोजना को शीघ्र गति से आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है.

    गोरखपुर के साहबगंज मंडी स्थित गीता प्रेस हर वर्ष करोड़ों की संख्या में पुस्तकें प्रकाशित करता है. भारत ही नहीं, बल्कि विश्व भर में गीता प्रेस की पुस्तकों की मांग है. स्थान की कमी के कारण किताबों के प्रकाशन क्षमता बढ़ाना कठिन हो रहा था. इसी वजह से गीता प्रेस प्रबंधन ने लंबे समय से शासन से अतिरिक्त भूमि की मांग की थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संज्ञान लेने के बाद यह मांग पूरी हो सकी.

    इसे भी पढ़ें – आधार बनवाना हुआ बेहद आसान: उत्तर प्रदेश में खुलने जा रहे हैं 59 नए केंद्र, लंबे इंतजार से मुक्ति

    गीता प्रेस के मैनेजर लालमणि तिवारी के अनुसार, अतिरिक्त भूमि मिलने से किताबों के उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में बड़ी सहूलियत होगी. नई जमीन पर प्रेस प्रशासन लगभग 81 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है. इस विस्तार के बाद न केवल प्रकाशन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, बल्कि करीब 300 नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

    10 acres of land to geeta press – वर्तमान में गीता प्रेस प्रति वर्ष लगभग 3 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित करता है. बढ़ती मांग के चलते अपनी ही 20 शाखाओं पर पुस्तकें भेजना भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. नई भूमि पर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा और उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ सकेगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Owaisi Viral Speech on Wife: सोने से पहले बीवी को बोलें I Love You, चुनावी मंच से ओवैसी ने समर्थकों से भरवाई हामी

    आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन का दावा

    UP Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, जानें पूरा मामला

    बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल

    लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नहीं करता, यूपी पुलिस बनी भरोसे का प्रतीक

    रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल हुए 4 भक्त, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.