उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड से संबंधित सभी काम अब आसानी से हो जाएंगे. प्रदेश में अगले तीन महीनों में 59 नए सरकारी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) खुलने जा रहे हैं. ये केंद्र सीधे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) चलाएगा और इनमें 16-16 मशीनें लगेंगी. यानी काम सुपर फास्ट तरीके से हो जाएगा, जहां (getting aadhaar made very easy) पहले लोगों को आधार सेवा के लिए दूर जाना पड़ता था. अब यह सेवा उन्हें आसानी से घर के पास ही मिल जाएगी.
फिलहाल यूपी के केवल 12 बड़े जिलों. लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर और गोंडा में ही ये सरकारी आधार सेवा केंद्र है. बाकी जिलों में बैंक या डाकघर जाना पड़ता है, जहां सिर्फ 2-4 मशीनें होने से लंबी-लंबी लाइनें और घंटों इंतजार करना पड़ता है. अब सरकार ने 59 नए जिलों में आधार सेवा केंद्र खोलने का फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ें – न्याय की जीत! सफाईकर्मी पिंकी के संघर्ष पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, SC ने तुरंत बहाली का दिया आदेश
नए केंद्र खुलने के बाद पूरे यूपी के 71 जिलों में ये हाई-कैपेसिटी आधार केंद्र हो जाएंगे. सिर्फ चार छोटे जिले चित्रकूट, बागपत, महोबा और ललितपुर छूट रहे हैं, वहां के लोग पास के जिले में सुविधा ले सकेंगे. सभी 59 केंद्रों में 4 से 16 आधार कार्ड की मशीनें लगाई जाएंगी. बडे जिलों में 16 मशीन लगेंगी. इससे एक दिन में सैकड़ों लोगों का काम हो सकेगा. यहां बायोमेट्रिक अपडेट, नया आधार, मोबाइल-ईमेल लिंक सब कुछ एक छत के नीचे ही हो जाएगा.
getting aadhaar made very easy – नए आधार कार्ड सेंटर खुलने से बैंक-डाकघर में लाइन लगाने की झंझट खत्म हो जाएगी. इससे सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को होगा. अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी और लखीमपुर खीरी में नए आधार सेंटर खुलेंगे.
