Advertisement

भाजपा नेता बलविंदर गिल पर जानलेवा हमला, अमृतसर स्थित आवास के बाहर मारी गोली

0
32
Deadly Attack ON BJP Leader

अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को रविवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार (Deadly Attack ON BJP Leader) कर घायल कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक इकबाल सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा नेता बलविंदर गिल को रविवार रात अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई और फिलहाल एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए चन्नी, AAP सरकार पर ‘बदले की राजनीति’ का लगाया आरोप

श्री गिल जंडियाला गुरु के ज्योतिसर स्थित अपने घर पर थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर आए और उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें स्थानीय केडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। श्री गिल जालंधर लोकसभा उपचुनाव में व्यस्त थे। सूत्रों के मुताबिक वह हाल ही में जालंधर से वरिष्ठ नेता केवल कुमार के साथ चुनाव प्रचार कर लौटे थे। कुमार ने उन्हें अमृतसर में उनके घर के बाहर छोड़ दिया और चले गये।

इसे भी पढ़ें – पंजाब : बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों के लिए केंद्र से विशेष पैकेज की मांग

Deadly Attack ON BJP Leader – डीएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने घटना की निंदा है। उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कानूनसम्मत सजा देने की मांग की।