Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्री पवन साय रहे मौजूद, PM ने की कोरबा की तारीफ
    • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज
    • Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक मौत, हॉस्टलों में 11 पॉजिटिव
    • Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने उठाई 21 साल में चुनाव की मांग
    • सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—’पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी’
    • जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » देश मे हर चौथा व्यक्ति हो चुका है संक्रमित

    देश मे हर चौथा व्यक्ति हो चुका है संक्रमित

    February 4, 2021 बड़ी खबर 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Covid19 in India: देश में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा 1.08 करोड़ है। परंतु, हाल ही में सरकारी एजेंसी की तरफ कराए गए सीरो सर्वेक्षण के नतीजों से जो संकेत मिले हैं, उसके मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या सरकारी आंकड़े से कहीं बहुत ज्यादा 30 करोड़ हो सकती है। इसके मुताबिक देश का हर चौथा व्यक्ति इस महामारी की चपेट में आ चुका है। इस सर्वेक्षण से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। दुनियाभर में अभी अमेरिका में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा (2.70 करोड़) है। दूसरे नंबर भारत है। ये संकेत तब मिले हैं, जबकि पिछले हफ्ते एक निजी संस्था की तरफ से कराए गए सर्वेक्षण की तुलना में यह सर्वेक्षण बहुत सख्त मानकों के आधार पर किया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने यह सीरो सर्वेक्षण किया है। आधिकारिक तौर पर वह गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसके नतीजे जारी करेगी। आधिकारिक तौर पर सर्वेक्षण के नतीजे नहीं जारी किए गए हैं, इसलिए सूत्र ने अपनी पहचान उजागर करने से इन्कार कर दिया। उसने यह भी नहीं बताया कि यह सर्वेक्षण कितने लोगों पर किया गया है।

    इसे भी पढ़े: चौरीचौरा महोत्सव: कोरोना काल का सबसे बड़ा आयोजन

    क्या है सीरो सर्वेक्षण?

    आबादी में किसी बीमारी के प्रसार का आकलन करने के लिए सीरो यानी सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण किया जाता है। यह उस बीमारी के वायरस के खिलाफ पैदा होने वाली विशिष्ट एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाकर किया जाता है। सीरो सर्वेक्षण के लिए किसी क्षेत्र की आबादी के बीच से रैंडमली लोगों के रक्त के नमूने लेकर उनकी जांच की जाती है। आइसीएमआर ने पिछले साल अगस्त और सितंबर में सीरो सर्वेक्षण किया था, जिसमें 10 साल से अधिक उम्र के 29,000 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई थी। आइसीएमआर ने तब कहा था कि हर 15वें व्यक्ति में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज पाई गई थी। अधिक घनी आबादी वाले शहरी झोपड़पट्टी इलाके में हर छठे व्यक्ति में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज का पता चला था।

    सक्रिय मामले 1.5 फीसद से भी कम

    Covid19 in India: देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है और अधिक मरीज के ठीक होने का सिलसिला जारी है। इससे सक्रिय मामलों यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। वर्तमान में इनकी संख्या डेढ़ फीसद से भी कम हो गई है। पिछले कुछ दिनों से मरने वालों का दैनिक आंकड़ा भी डेढ़ सौ से नीचे बना हुआ है। देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तो पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी व्यक्ति की कोरोना वायरस के चलते मौत नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय सक्रिय मामले 1,60,057 रह गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.49 फीसद है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 11,039 नए केस मिले हैं, 14,225 मरीज ठीक हुए हैं और 110 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 77 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ चार लाख 62 हजार से अधिक मरीज अब तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,54,596 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 97.08 फीसद हो गई है और मृत्युदर 1.43 फीसद पर बनी हुई है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, | पुडुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम समेत 14 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। वहीं, मंत्रालय ने बताया कि 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 से कम है।

    Covid19 in India: 24 घंटे में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं मंगलवार को 7.21 लाख टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देशभर में 7. 21,121 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक 19 करोड 24 लाख 73 हजार से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

    इसे भी पढ़े: 44.49 lakh people vaccinated so far, says health ministry

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब की बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी

    देश में कोरोना से 5 और मरीजों की मौत, 4 हजार से पार हुए सक्रिय मामले

    दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत, 60 साल की महिला ने तोड़ा दम

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.