COVID-19 in India नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के करीब 40 हजार नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल अब तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण के मामलों में लगातार नौवें दिन वृद्धि हुई है। वहीं, बीते सात दिनों में कोरोना के मामलों में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात में सख्ती बढ़ा दी गई है। मुंबई में शुक्रवार को रिकॉर्ड 3062 केस मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 81 फीसदी नए मरीज महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में मिले हैं।
पंजाब के जालंधर, एसएएस नगर, लुधियाना, पटियाला व होशियारपुर, केरल के एर्नाकुलम, पथानामथिट्टा, कन्नूर, पलक्कड़ और त्रिशूर के अलावा महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे और नासिक में सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। कुल सक्रिय मामलों के 76 फीसदी अकेले महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं। मंत्रालय ने बताया, सुबह आठ बजे तक देश में 39.726 संक्रमित मिले हैं, जबकि 154की मौत हुई है। 20,654 ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़े:- Insurance (Amendment Bill) 2021 को राज्यसभा में मिली मंजूरी
COVID-19 in India सक्रिय मरीजों की संख्या 2.71,282 हो चुकी है, जो कुल मामलों का 2.82 फीसदी है। नए मामलों ने 110 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल 29 नवंबर को एक दिन में 38 हजार मरीज मिले थे। फिलहाल देश में मरीजों की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जिनमें से 1.10 करोड़ स्वस्थ हुए है।
यूपी में पांच की नोटिस पर खुलेंगे अस्पताल
COVID-19 in India लखनऊ। प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। संक्रमण के रोज बढ़ते दायरे को देखते हुए जिलों में लेवल वन कोविड अस्पतालों को पांच दिन की नोटिस पर तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ, सीएमएस को इस बाबत निर्देश दे दिए हैं। विभाग ने प्रदेश में संक्रमितों की संख्या कम होने पर लगभग 1.30 लाख से अधिक कोविड बेड की व्यवस्था खत्म कर दी थी। गत तीन फरवरी से इन अस्पतालों में सामान्य ओपीडी भी शुरू की गई थी। प्रदेश में संक्रमितों को भर्ती करने के लिए लेवल टू के 68 अस्पताल और लेवल थ्री के 15 अस्पताल चल रहे हैं। ब्यूरो
Image Source:- www.google.com