भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम (Controversial Statement) ने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया।

इसे भी पढ़ें – पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी का प्रभावी कदम, विदेशों में तैनात राजदूतों का लेंगे सहयोग

कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करती है व उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। बकौल गौतम-कांग्रेस तो यहां तक कहती है कि भगवान राम थे ही नहीं। अब वे उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश के अंदर हाहाकार मच जाएगा।  हिन्दुत्व बढ़ जाएगा।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के सवाल पर गौतम ने इशारों में कहा कि बेटे पर नाकाम हो चुके हैं इसलिए अब प्रयोग करने की कोशिश कर रहे है। हालांकि पहले एक प्रयोग सीताराम केसरी जी के रूप में हुआ था। बाद में उनकी क्या दुर्गति हुई, यह सब जानते हैं। केसरी जी के निधन के बाद उनके शव को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में नहीं आने दिया। गौतम बोले-कांग्रेस हाईकमान कह रहा है कि अब 22 वर्ष बाद हो रहे चुनाव से खुशी हो रही है, यदि ऐसा ही है तो बीच की अवधि में चुनाव क्यों नही कराया गया?

 इसे भी पढ़ें – धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड तैयार, कहीं कुछ कमियां तो कहीं जमकर हुई तारीफ

Controversial Statement – गौतम ने कहा कि राज्य में बड़े घटनाक्रमों पर बड़ेकदम उठाने के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं। अंकिता हत्याकांड दुखदायी था। एक बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था,पर सरकार ने बिना देरी किए एसआईटी बनाई और लगातार कार्रवाई की। भर्ती घोटाले में भी सख्त एक्शन लिया। दोषियों, अपराधियों व आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।हालांकि हरीश रावत जी से पूछेंगे तो उनका अलग दुख होगा। पहले जो होता रहा है,उस पर धामी सरकार ने रोक लगाई है। गौतम ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी तरह पारदर्शिता बरती है। उन्होंने केदारनाथ हेलीकाप्टर हादसे पर दुख भी जताया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद रहे।

Share.
Exit mobile version