Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश
    • “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    • छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
    • NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा
    • E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार
    • महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार संग 5 घंटे चली बैठक
    • अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
    • गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस आज भी परिवारवाद के मोह में फंसी हुई है : नायब सैनी

    कांग्रेस आज भी परिवारवाद के मोह में फंसी हुई है : नायब सैनी

    February 5, 2024 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए नेताओं व पदाधिकारियों को भाजपा ज्वाइंन कराने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पत्रकारों के सामने आए और कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस परिवारवाद में धंसी हुई है और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में धंसी हुई है।  सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों में क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद हावी रहा है और इसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ा है। श्री सैनी ने कहा कि डा. अशोक तंवर और उनकी पूरी टीम राष्ट्र को मजबूत और देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर भाजपा में शामिल हुई है।

    इसे भी पढ़ें – 20 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया फैसला

    कांग्रेस में किया गया अपमानित 

    सैनी ने कहा कि डा. तंवर को काम करने के बावजूद कांग्रेस में अपमानित किया गया। कांग्रेस छोड़ने के बाद डा. तंवर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, लेकिन वहां भी कांग्रेस से अधिक भ्रष्ट तंत्र मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी दोनों ही एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। श्री सैनी ने कहा कि पहले डा. तंवर और फिर डा. तंवर द्वारा अपने साथियों को भाजपा में शामिल करवाना स्वागत योग्य कदम है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर ने देश और प्रदेश का मजबूती से विकास किया है। दूर दराज बैठे लोगों तक एक योजनाबद्ध तरीके से सरकार की योजनाओं को पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि मोदी-मनोहर सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर डा. अशोक तंवर की पूरी टीम भाजपा परिवार में शामिल हुई है।

    इसे भी पढ़ें – Chandigarh मेयर चुनाव में भाजपा की जीत, INDIA गठबंधन हारा

    सीएम ने किया पेश किया गुडगर्वनेंस का उदाहरण 

    नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुडगर्वनेंस का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा युवाओं को मिला है। बिना पर्ची और खर्ची के रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो योजनाएं चलाईं उनका संकल्प लेते हुए पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम मनोहर सरकार कर रही है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, बीपीएल कार्ड, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हर घर शौचालय बनाने के साथ-साथ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया।

    प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अशोक तंवर ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं, जो कंकाल के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि वे कंकाल की तरह दिखती तो है लेकिन अंदर से खोखली हो चुकी हैं और उनमें कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर इशारा करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि इन पार्टियों में जो जितना चिल्लाकर बोलता है उतना ही बेईमान निकलता है। पूर्व सांसद ने कहा कि बेईमानों का राज खत्म होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई 140 करोड़ लोगों के हितों के लिए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की लिस्ट

    हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुनौती

    खेलों का ‘पावरहाउस’ हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा

    करप्शन पर जीरो टॉलरेंस! दोषी अधिकारियों को नहीं मिलेगी पुरानी पोस्टिंग, ACB ने सौंपी 140 दागी अफसरों की लिस्ट

    हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की सहजता बनी सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी और अमित शाह का भी मिला अटूट भरोसा

    कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के प्रयास मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी अजय उर्फ काली गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.