Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील
    • सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा
    • मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
    • जालंधर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर उठ रहे बड़े सवाल
    • पंजाब में आज से शुरू हुई दूसरे राउंड की जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म
    • कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में ₹10.23 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
    • अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा इटली में तैयार हुआ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के आरा में किया नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, November 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » राजस्थान और छत्तीसगढ़ का कोयला विवाद,राहुल गाँधी निकालेंगे रास्ता

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ का कोयला विवाद,राहुल गाँधी निकालेंगे रास्ता

    February 28, 2022 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच कोयला विवाद (coal dispute) जल्द खत्म हो सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बैठक के बाद यह उम्मीद जगी है कि दोनों राज्य सरकारों के बीच कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर कोई रास्ता निकल आएगा।

    सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने रविवार को यहां अपने आवास पर दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और मुद्दे के सौहार्द्रपूर्ण समाधान को लेकर बातचीत की। राजस्थान कोयला आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ में परसा कोयला खदान का आवंटन चाहता है, हालांकि छत्तीसगढ़ ने इलाके के आदिवासियों के संदर्भ में कुछ चिंताएं जाहिर की हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा छत्तीसगढ़ की चिंताओं से अवगत हैं और पार्टी नेतृत्व अगले कुछ दिनों के भीतर इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए काम कर रहा है।

    इसे भी पढ़ें – बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका,छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में होगी बम्पर भर्ती

    Coal Dispute – गहलोत पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर आग्रह कर चुके हैं कि कोयला खदान की मंजूरी की प्रक्रिया को तेज करने के लिए दखल दें। गहलोत ने कहा था कि छत्तीसगढ़ से कोयला नहीं मिलने की स्थिति में राजस्थान को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है और इसके चलते आगामी चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

    इसे भी पढ़ें – निलंबित IPS अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, आय से अधिक संपत्ति मामले में हुए थे गिरफ्तार

    इस बैठक में राहुल गांधी ने राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन योजना के बारे में भी चर्चा की। राजस्थान सरकार ने हाल ही में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा की थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने राज्यसभा के आगामी चुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की तथा बघेल ने स्थानीय नेताओं को उच्च सदन भेजने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब में आज से शुरू हुई दूसरे राउंड की जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के आरा में किया नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ

    महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर 4 विचाराधीन बंदी फरार

    किश्तवाड़ में दो SPOs के शव मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने उठाए गंभीर सवाल

    विराट कोहली की सलाह को नजरअंदाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भड़के क्रिकेट फैंस

    सुकमा में संपन्न हुआ कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आंदोलन, निकाली गई पदयात्रा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.