हरियाणा के नए CM नायब सैनी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा है कि हाल ही हरियाणा में शपथ लेने वाले मंत्रीयों को विभागों देने पर भी इस मुलाकात में चर्चा हुई। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नए नाम पर भी चर्चा हुई है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा सरकार का कैबिनेट विस्तार, आठ मंत्रियों ने ली शपथ

पूर्व मुख्यमंत्री से भी मिले CM नायब सैनी

वहीं, इसके अलावा बीजेपी की चार लोकसभा सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी नायब सिंह सैनी ने जेपी नड्डा के साथ बातचीत की। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। जहां काफी देर तक चर्चा के बाद नायब सैनी सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Share.
Exit mobile version