भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। बुधवार को होने वाले सत्रों में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर तीन (CM Mohan Yadav’s action) अहम सत्रों में मंथन किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था, शिक्षा और ग्रामीण जनजीवन से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

पहला सत्र: शिक्षा व्यवस्था पर केंद्रित

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। पहला सत्र स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य और राज्य शिक्षा पर केंद्रित रहा। इसमें सचिव स्कूल शिक्षा, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य और आयुक्त राज्य शिक्षा जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने नीति, गुणवत्ता और सुधार के उपायों पर संवाद किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल पहुंच, शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

दूसरा सत्र: ग्रामीण विकास एवं जनजातीय कार्यों पर चर्चा

दूसरा सत्र ग्रामीण विकास और जनजातीय मामलों पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण, पीएम आवास योजना, मनरेगा जैसे योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जनजातीय समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं की पहुंच और प्रभाव का मूल्यांकन भी इस सत्र का अहम हिस्सा रहेगा।

तीसरा सत्र: कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस

तीसरे और अंतिम सत्र में राज्य की कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति अभियान और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर विस्तृत (CM Mohan Yadav’s action) चर्चा की जाएगी। सभी जिलों से आए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को स्थानीय चुनौतियों और समाधान पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा जाएगा।

Share.
Exit mobile version