झारखंड के CM Hemant Soren ने ईडी के नौवें समन का जवाब दिया है. मीडिया रिपोर्टस की माने तो उन्होंने जवाब में लिखा है कि वे आगामी 31 मार्च तक व्यस्त हैं. इसलिए पूछताछ के लिए नहीं आ सकते हैं. बता दें कि हाल ही में ईडी ने उनसे पूछताछ की थी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में साइबर अपराधियों पर लगाम, 8,600 से अधिक बैंक खाते सील किये गये
20 जनवरी को ईडी ने की थी पूछताछ
बता दें कि ईडी ने CM Hemant Soren से 20 जनवरी को करीब सात घंटे तक उनके आवास पर पूछताछ की थी. एजेंसी जांच आगे बढ़ाते हुए उनसे एक बार और पूछताछ करना चाहती है. जमीन घोटाले के इस मामले में ईडी अब तक आईएएस छवि रंजन सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 8 आईएएस का तबादला, राजीव अरुण एक्का फिर बने सीएम के अपर मुख्य सचिव
हमने हर सवाल का जवाब दिया है
20 जनवरी को हुई पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं. आगे जो भी परीक्षा देनी पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं. हमने झारखंड लड़कर लिया है. हम झारखंड को इन भ्रष्टाचारियों के हाथ में कभी जाने नहीं देंगे.

