लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की सिंह की 121वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर (CM Farmer Gift Scheme) माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत 51 किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। अच्छी खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें – भाई को गुर्दा दान करने वाली महिला को पति ने तलाक दिया, मामला दर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के महान सपूत चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। चौधरी जी ने देश के किसानों के लिए बहुत सी बातें की थीं। उन्होंने स्नाकोत्तर की पढ़ाई विधि में की थी लेकिन किसान को लेकर उनका स्पष्ट मत था। कृषि के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने अपने समय में किसानों के साथ जुड़कर व्यापक परिवर्तन करने का अभियान चलाया था।
CM Farmer Gift Scheme – योगी ने कहा कि चौधरी साहब के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने आगे कदम बढ़ाया।वह आज ऊंचाइयों को छू रहा है। वह महान किसान नेता भी थे। पिछले साढ़े नौ साल में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। पहली बार देश ने देखा है कि किसान भी किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा हैं।पीएम फसल बीमा योजना,कृषि सिचाई योजना जैसे कार्यक्रम शुरू किये गए।
इसे भी पढ़ें – नोटबंदी के बाद कांग्रेस के पंजे में चंदे की पर्ची और पाकिस्तान के दोनों हाथों में कटोरा : केशव मौर्य
पीएम किसान सम्मान निधि के माध्य से अब तक 15 किस्त किसानों के खाते में भेजी गयी है। दो करोड़ 60 लाख से अधिक किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ से अधिक धनराशि भेजी गयी है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज की ब्रांडिंग के लिए कार्य किया है। 2023 को श्रीअन्न के लिए समर्पित किया गया है। किसान जो दवाएं, पेस्टीसाइड हाथों से छिड़काव करते थे, अब ड्रोन के माध्यम से कर सकते हैं। इससे समय तो बचेगा ही, पैसा भी कम खर्च होगा।
