Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का भावुक पत्र
    • पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
    • इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम की सलाह
    • थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत ‘USS अब्राहम लिंकन’: रेड लाइट एरिया में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड
    • 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड स्क्रीन के साथ Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, ₹4,000 की छूट
    • जन्माष्टमी पर क्यों बनाए जाते हैं लड्डू गोपाल के नन्हे चरण चिह्न? जानिए धार्मिक महत्व और सही दिशा
    • रोमांस छोड़ सस्पेंस-थ्रिलर की ओर मुड़ीं करीना कपूर: पृथ्वीराज सुकुमारन संग ‘दायरा’ में आएंगी नजर
    • सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, September 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाई को गुर्दा दान करने वाली महिला को पति ने तलाक दिया, मामला दर्ज

    भाई को गुर्दा दान करने वाली महिला को पति ने तलाक दिया, मामला दर्ज

    December 22, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गोंडा : जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में अपने भाई की जान बचाने के लिए गुर्दा दान करने वाली महिला को विदेश में नौकरी कर रहे उसके पति द्वारा तीन तलाक दिए (Husband Divorces Woman Who Donated Kidney) जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – नोटबंदी के बाद कांग्रेस के पंजे में चंदे की पर्ची और पाकिस्तान के दोनों हाथों में कटोरा : केशव मौर्य

    सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिल्पा वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित महिला तरन्नुम (42) की तहरीर पर जिले के धानेपुर थाने में उसके पति मोहम्मद रशीद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। वर्मा ने बताया कि 25 साल पहले जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के बौरियाही गांव की निवासी तरन्नुम का निकाह पड़ोसी गांव जैतापुर के निवासी मोहम्मद रशीद के साथ हुआ था। शादी के पांच साल बाद तक तरन्नुम को कोई संतान न होने पर मोहम्मद रशीद ने दूसरी शादी कर ली और खुद कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया।

    Husband Divorces Woman Who Donated Kidney – सीओ ने बताया कि मुंबई में रहकर सिलाई का काम करने वाले तरन्नुम के बड़े भाई मोहम्मद शाकिर का गुर्दा खराब था और उसका इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने उसका जीवन बचाने के लिए गुर्दा प्रतिरोपण किए जाने की सलाह दी। इस पर तरन्नुम ने अपने भाई की जान बचाने के लिए सऊदी अरब में अपने पति से बात करके अपना एक गुर्दा भाई को दान कर दिया।

    इसे भी पढ़ें – Ram Mandir की थीम बनाया हीरे का हार, कलाकारी ऐसी आप भी करेंगे तारीफ

    शिकायत के हवाले से सीओ ने बताया कि बाद में तरन्नुम के पति ने उसे फोन कर भाई को गुर्दा देने के बदले में उससे 40 लाख रुपये मांगने के लिए कहा। तरन्नुम के मना करने पर करीब चार माह पूर्व उसके पति ने वाट्सएप पर फोन कर तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। तरन्नुम ने यह बात ससुराल वालों को बताई जिन्होंने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का भावुक पत्र

    सोनभद्र NCL ओवरमैन हत्याकांड का खुलासा: 2 घंटे पहले घर पहुंचे पति ने प्रेमी संग देखा; पत्नी और प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

    तमिलनाडु एक्सप्रेस मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: आरोपी पति-पत्नी मणिपुर से गिरफ्तार

    फर्जी नाम से किरायेदार बनकर लाखों की चोरी: अलमारी तोड़कर गहने चुराने वाला जमील अहमद तमंचे के साथ गिरफ्तार

    कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा

    ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: बस मालिक ने पुलिस को दी ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.