लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जुझौतिखण्ड गढ़कुंडार नरेश महाराजा (caste census will be done in 3 months) खेतसिंह खंगार जूदेव जी को वह यथोचित सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।

caste census will be done in 3 months – अखिलेश यादव ने घोषणा की कि सपा की सरकार बनने पर लखनऊ में गोमती नदी के किनारे महाराजा खेतसिंह खंगार की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि जाति जनगणना कराई जाए। सपा प्रमुख ने वादा किया कि प्रदेश में सरकार बनते ही 3 महीने के भीतर जाति जनगणना कराई जाएगी ताकि अर्कवंशी, खंगार और अन्य पिछड़े समाजों को उनका वास्तविक अधिकार और सम्मान मिल सके।

 महिलाओं को ₹40 हजार और कन्या विद्या धन का वादा 

अखिलेश यादव ने बड़ा चुनावी ऐलान करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को ₹40,000 की सीधी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से वंचित रहे खंगार समाज के बच्चों के लिए कन्या विद्या धन सहित अन्य छात्रवृत्ति और राहत योजनाएं फिर से शुरू की जाएंगी।

एक्सप्रेसवे के धंसने पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के बाद टूट गया, गंगा एक्सप्रेसवे धंसा और कानपुर एक्सप्रेसवे का कार्य प्रभावित हुआ।उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की स्पेस टेक्नोलॉजी और आधुनिक डिजाइनिंग के दावे धरातल पर क्यों फेल हो रहे हैं।

 

 

 

Share.
Exit mobile version