Rajasthan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

दोनों नेताओं ने राजस्थान के सीकर और अलवर जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में आप उम्मीदवार के साथ विभिन्न जगहों पर रोड शो किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

Rajasthan में आप की जीत है सुनिश्चित 

रोड शो में लोगों की भारी भीड़ देखकर भगवंत मान ने कहा कि यह राजस्थान में परिवर्तन का सबूत है। जिस तरह आज राजस्थान में हमारे रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा है। पिछले साल पंजाब में और उससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा ही हुजूम हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में भगवान झाड़ू फेर रहा है। आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है

इसे भी पढ़ें – अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई 565 ग्राम हेरोइन बरामद

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। इसीलिए मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बन पाया। यह पार्टी आम लोगों को विधायक सांसद चेयरमैन बनाती है। वहीं दूसरी पार्टियों में बड़े बड़े लोगों को मौका मिलता है।

भाजपा पर बोला हमला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेताओं ने देश के लोगों के साथ सिर्फ जुमलेबाजी की है। पिछले साढ़े नौ साल के अपने शासनकाल में मोदी सरकार ने आम लोगों के लिए कुछ अच्छा नहीं किया।

मान ने कहा उनके 15 लाख वाले वादे जुमले निकले। दो करोड़ रोजगार वाली बात जुमला निकली। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी चाय बेचने की बात करते थे, लेकिन मुझे तो यह भी शक है कि उन्हें चाय बनाने भी नहीं आती है।

दिल्ली और पंजाब में किया है काम 

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में बहुत काम किया है। यहां भी सरकार बनने पर उसी तरह काम करेंगे। यहां भी लोगों को मुफ्त बिजली देंगे। ईलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे और बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे सरकारी स्कूल बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें – 2280 करोड़ की 206 सरकारी भवन परियोजनाओं पर काम कर रहा है PWD: हरभजन सिंह ईटीओ

Share.
Exit mobile version