Advertisement

अपने चेहरे के हिसाब से इयररिंग्स का चुनाव करें

0
486
Choose earrings according to your face

कोई भी अवसर हो, हमारे कान हमेशा सुंदर इयररिंग्स  से सजे रहते हैं|लड़कियों मे इनको लेकर बड़ा क्रेज़ देखने को मिलता है, चाहे वो कॉलेज गर्ल्स हो या फिर ऑफिस सभी इयररिंग्स की दिवानी है|

फैशन के हिसाब से हर तरह के इयररिंग्स की विकल्प आपके पास होते है| जरुरी नहीं की इयररिंग्स को किसी खास मौके पर ही पहना जाये|

डेली रूटीन मे भी पहन सकते है

हम किसी भी पार्टी, फंक्शन, या डेली रूटीन मे भी पहन सकते है| आप अपने हिसाब से पहन सकती है चाहे वे झुमकी हो, लम्बे वाले इयररिंग्स हो, ट्रायंगल या हार्ट शेप के हो|

किसी भी ड्रेस के साथ आप इन्हे पहन सकती है| आज कल इतने सुंदर और हर शेप के इयररिंग्स मार्किट मे आ रहे है| आपको अपनी ड्रेस के मैचिंग के इयररिंग्स आराम से मिल जायेगे|

इसे भी पढ़ें : आकर्षक आई मेकअप – ऐसे चुनें मौके के हिसाब से सही लुक

चौकोर फेस है तो ऐसे ईयररिंग्स सिलेक्ट करें, जो चेहरे को सॉफ्ट लुक दें|

पतला फेस है तो आप मीडियम साइज़ के हैंगिंग्स ट्राय कर सकती हैं|

चेहरे के हिसाब से करें चुनाव

लंबा फेस है तो आपको छोटे और नैक साइज इयररिंग्स पहनने चाहिए|और आप हाफ मून शेप वाले ईयररिंग्स ट्राय करने चाहिए, ये आपको बहुत अलग लुक देगा|

गोल फेस है तो हम आपको लम्बे ईयररिंग्स और पतली बालियों का सुझाव देते हैं| झुमके और स्टड का यूज़ ना करें ये आपके ख़राब लुक देगा|

हार्ट शेप फेस है तो आपके लिए झुमके बेस्ट विकल्प है| और आप पर ट्रायंगल शेप के ईयररिंग्स भी बहुत खूबसूरत लगेंगे|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

जिनका फेसकट ओवल शेप का होता है उन्हें ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है ,आपके चेहरे पर हर तरह के ईयररिंग्स परफेक्ट है| आप हर डिज़ाइन के ईयररिंग्स ट्राय कर सकती है इस मामले मे आप खुशनसीब है|

चौड़ा फेस है तो झुमकियां, टीयर ड्रॉप ईयररिंग्स आपके लिए बेस्ट हैं| किसी भी सूट या साड़ी पर पहने ये आपको ट्रेडिशनल लुक देगा|

Square शेप फेस पर डैंगलर सबसे सही विकल्प है| इसमे आप फ्लॉवर, सरक्यूलर और हार्ट शेप को चुनें ये आपके फेस को सॉफ्ट लुक देंगें| ट्रायंगल शेप के इयररिंग्स भी बहुत सुंदर लुक देंगे आपको|

Image Source : Google