Children Plan : हर माता-पिता का सपना होता है अपने बच्चे को हर वो सुख-सुविधा देना, जो उन्हें नहीं मिली. लेकिन इस सपने को पूरा करने का सबसे पहला कदम है सही समय पर निवेश (Investment) शुरू करना. हम अक्सर देखते हैं कि लोग बच्चों के नाम पर गुल्लक बनाते हैं या जन्मदिन पर मिले पैसों को एक तरफ रख देते हैं. यह एक अच्छी शुरुआत है, पर क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसी भी स्कीमें हैं, जिससे आप अपने बच्चों के लिए करोड़ों का फंड बना सकते हैं?
दरअसल, म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की दुनिया में कुछ फंडस बच्चों के लिए डिज़ाइन किए गए है. एक ऐसा ही जाना-माना नाम है ICICI प्रूडेंशियल चिल्ड्रन फंड. इस योजना का इतिहास बताता है कि इसने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. यह एक ओपन-एंडेड योजना है जो बच्चों के लिए एक मजबूत वित्तीय नींव रखने के इरादे से बनाई गई है. इसमें एक ख़ास बात है कम से कम पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है, या फिर तब तक के लिए, जब तक कि आपका बच्चा बालिग (18 वर्ष) न हो जाए.
Children Plan – इस चिल्ड्रन फंड की सबसे बड़ी ताकत इसकी अनुकूलनीय निवेश रणनीति (Adaptive Investment Approach) है. यह बाकी फंड्स की तरह किसी एक फॉर्मूले पर टिके नहीं रहते, बल्कि बाजार के मिजाज को देखकर अपना दांव बदलते रहते हैं. यानी जब बाजार स्थिर और सुरक्षित लगता है, तो यह फंड रक्षात्मक रुख अपनाकर अपनी एक बड़ी हिस्सेदारी (लगभग 35% तक) डेट (Debt) साधनों में लगा सकता है.

