Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चंपावत उपचुनाव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कौन सा दांव चलेगी कांग्रेस ?

    चंपावत उपचुनाव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कौन सा दांव चलेगी कांग्रेस ?

    April 22, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड राज्य बनने के बाद चंपावत विधानसभा सीट पर पहली बार (Champawat By Election) उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में होंगे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सीएम के सामने कौन प्रत्याशी होगा?

    इसे भी पढ़ें – चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, पुष्करसिंह धामी के लिए छोड़ी सीट

    मालूम हो कि विधायक कैलाश गहतोड़ी के गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद चंपावत सीट खाली हो गई है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। गुरुवार सुबह विधायक गहतोड़ी ने विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था। इसके बाद अब विधानसभा सचिवालय की ओर से इस संदर्भ में आधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    Champawat By Election – चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने गहतोड़ी का त्यागपत्र मंजूर करने की जानकारी भी मीडिया को दे दी है। इसके बाद यह साफ हो गया है कि चम्पावत सीट से सीएम धामी उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा की ओर से स्थिति स्पष्ट हो गई है पर कांग्रेस ने तस्वीर साफ नहीं की है।

    इसे भी पढ़ें – एनएच 74 घोटाले पर बोले पूर्व सीएम त्रिवेंद सिंह रावत, कहा ये लोग थे शामिल

    इधर, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि पार्टी हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, सब कार्यकर्ता पूरे दमखम से उसे जिताने में जुटेंगे। पूर्व में मुख्यमंत्रियों के उपचुनाव में उतरने पर नजर डालें तो ये भी साफ है कि किसी भी सीएम को उपचुनाव में जीत के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

    चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम से उतरेगी। हाईकमान ने अभी प्रत्याशी का चयन नहीं किया है पर कांग्रेस, भाजपा को किसी सूरत में वॉकओवर नहीं देगी।उपचुनाव के लिए यदि पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया तो पूरे दम से लड़ूंगा। यदि किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट दिया तो भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। संगठन की मजबूती और जनता के हितों को लेकर हर कार्यकर्ता पूरी तरह से कृत संकल्प है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.