उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मामले की सुनवाई से एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा कुशवाहा ने इनकार कर दिया है. नेहा कुशवाहा द्वारा खुद को इस मामले से अलग करने बाद अब तक इस केस की सुनवाई से इनकार करने वाले जजों की संख्या 14 हो गई है.

पंजाब में उत्तराखंड के चमोली के एक युवक को बंधुआ मजदूर बनाने का मामला एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया था. वीडियो सामने आने के बाद सांसद अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी. इसके बाद पुलिस की मदद से 15 साल से बंधुआ मजदूरी कर रहे युवक को आजादी दिलाई.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई. बस में 19 यात्री सवार थे. यह घटना परघोलतीर के पास हुई, जहां एक मिनी बस की ट्रक से टक्कर होकर हो गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी.

उत्तराखंड के सोनप्रयाग से दो किलोमीटर दूर मुनकटिया क्षेत्र केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए नासूर बन गया है. ये पिछले कई सालों से पुलिस, जिला प्रशासन और केदारनााथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिर दर्द बना हुआ है.

उत्तराखंड में बेटी के साथ चारधाम दर्शन करने गए जौनपुर के युवक और उनकी बेटी की लैंडस्लाइड में मौत हो गई. परिजन शव लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकल चुके हैं. दरअसल, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले में रहने वाले हरिशंकर गुप्ता 20 जून को अपनी सात साल बेटी के साथ चार धाम यात्रा पर हरिद्वार गए थे.

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है. चमोली पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन की वजह से यहां सड़क भी बंद हो गई है. पुलिस ने बताया कि पहाड़ी से चट्टान गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी, पीपलकोटी के पास सड़क ब्लॉक हो गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के उपस्थित राजदूत व अन्य उच्चधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुष की वैश्विक राजधानी है. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व और आग्रह पर पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है

नैनीताल में बुधवार सुबह 19 वर्षीय एक युवक की कार्डियक अरेस्ट यानी हृदय की गति रुकने से मौत हो गई. युवक अपने दोस्त के साथ सुबह करीब 5:30 बजे भेवाली रोड पर मैराथन की तैयारी कर रहा था. बेहोश होने पर दोस्त अस्पताल लेकर गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

कभी अपनी स्वच्छ पहाड़ी हवा और हरी-भरी घाटियों के लिए मशहूर देहरादून अब अपनी ही लोकप्रियता के बोझ तले दब रहा है. हर वीकेंड पर शहर में हजारों वाहनों के आने से, खास तौर पर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान उत्तराखंड की राजधानी में वायु प्रदूषण के स्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है.

उत्तराखंड के केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यात्रा पर जा रहे कुछ लोगों के साथ केदारनाथ मार्ग पर हादसा हो गया. यहां गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच जंगल चट्टी में पोल नंबर 153 के पास कुछ लोग पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गए. इनमें से दो लोगों की हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं.