उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी एक बस अलकनंदा नदी में गिर गई. बस में 19 यात्री सवार थे. यह घटना परघोलतीर के पास हुई, जहां एक मिनी बस की ट्रक से टक्कर होकर हो गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. हादसे में एक (bus collapsed in Alaknanda) यात्री की मौत हो गई. वहीं कई यात्री लापता बताए जा रहे हैं.
bus collapsed in Alaknanda – घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची. टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने मामले को लेकर बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में 19 लोग सवार थे.
रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही थी बस
रेस्क्यू टीम ने कुछ लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है इनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग में रुके थे और गुरुवार यानी आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे. लेकिन गोचर के पास अचानक बस की ट्रक से टक्कर हो गई और बस नदी में जा गिरी.
ड्राइवर ने हादसे को लकर क्या बताया?
सीएमएस से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक 8 से 9 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने बताया कि हम लोग केदारनाथ से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे. तभी ट्रक ने हमारी बस में टक्कर मार दी और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. टक्कर लगते बस अनियंत्रित हो गई और नदी में गिर गई.

