उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश भर से आए निवेशकों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विकास योजनाओं की सराहना की. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रस्तावित 1271 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और शिलान्यास किया.
उत्तराखण्ड
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. एनसीएस के अनुसार, भूकंप 125 किलोमीटर की गहराई पर आया. एक्स पर एक पोस्ट में, एनसीएस ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई.
उत्तराखंड के हरिद्वार से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति का काम तमाम कर डाला. वो आशिक से शादी करना चाहती थी, मगर पति बीच में रोड़ा बना हुआ था. मृतक, महिला का दूसरा पति था. महिला के पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी.
यह कहानी है एक ऐसे जज़्बे की, जिसने मुश्किल हालातों को भी पीछे छोड़ दिया. यह कहानी है अतुल कुमार की, एक साधारण परिवार से आने वाले असाधारण लड़के की. आर्थिक तंगी के चलते अतुल केदारनाथ धाम में खच्चर से सामान ढोकर परिवार का खर्च चलाता था.
हरिद्वार में फर्जी हिंदुओं को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन को ‘कालनेमी’ नाम दिया गया है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने एक्शन लेते हुए इन फर्जी बाबाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया है.
उत्तराखंड के रानीखेत से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी को डांट दिया. इससे नाराज होकर सौतेली बेटी ने पिता पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सनातन धर्म की मर्यादा के नाम पर जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अधिकारियों को ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि साधु-संतों के वेश में छुपे ठगों पर शिकंजा कसा जा सके.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग करने और उनका लाभ उठाने वालों पर सख्त एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, वे ऐसे लोगों की पहचान करें जिन्होंने जाली दस्तावेजों के माध्यम से अवैध रूप से सरकारी लाभ हासिल किया है.
उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. दूसरे राज्यों से लोग घूमने के लिए नैनीताल पहुंचते हैं, जिससे यहां ट्रैफिक का दवाब बढ़ जाता है. इस ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए नैनीताल प्रशासन की ओर से एक फैसला लिया गया है.
केदारनाथ धाम की यात्रा को एक बार फिर मौसम की मार झेलनी पड़ी है. गुरुवार को भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग के पास मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया. इससे यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई.

