उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने शबाब पर है. पिछले महीने एक महीने से शुरू हुई इस चारधाम यात्रा में अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री आदि तीर्थस्थलों पर जाकर (death in Chardham yatra) दर्शन पूजन किए हैं. अक्सर कथा कहानियों में सुनने को मिलता है कि जो बड़े भाग्यशाली होते हैं,
उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कोटद्वार में करीब 3 साल पुराने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला सामने आ चुका है. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है. अंकिता भंडारी का शव कैनाल से बरामद किया गया था. अब इस बहुचर्चित हत्याकांड में मामले में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आज फैसला सुनाया है. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में अंकिता की हत्या के मामले में तीन आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी पाया गया है. […]
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज खोल दिए गए. आज कर्क लग्न में सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुभ मुहूर्त में विधि- विधान से ॐ नमः शिवाय के उदघोष के साथ कपाट खोल दिए गए हैं. इस अवसर पर तीन सौ से अधिक तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने. कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया. कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत साढ़े दस बजे से द्वार पूजा शुरू हो गई थी. इस दौरान भगवान मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली मंदिर प्रांगण […]
चार धाम यात्रा की 30 अप्रैल से शुरुआत हो गई. अब तक 10 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम की यात्रा कर चुके हैं. इसी बीच परिवहन विभाग की ओर से चार धाम पर यात्रियों को ले जाने वाली ऐसी गाड़ियों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चार धाम पर जा रही हैं. शिकायत की गई है कि ये गाड़ियां ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड भी नहीं ले रही हैं. इन गाड़ियों को लेकर परिवहन विभाग में शिकायत की गई है. बताया गया है कि कुछ ट्रांसपोर्ट टेंडर नई गाड़ियों को चार धाम यात्रा […]
उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल साबित होगा। राज्य सरकार ने अपने सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल करने का फैसला किया है। इससे मदरसे के छात्र भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति की प्रेरणादायक कहानी से रूबरू होंगे। यह कदम शिक्षा में राष्ट्रवाद और सैन्य गौरव को जोड़ने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर क्या है? ऑपरेशन सिंदूर एक साहसिक सैन्य अभियान था जिसे भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को अंजाम दिया […]
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. केदारानाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालु हेलीकॉप्टर बुकिंग भी कर रहे हैं. हेलीकॉप्टर बुकिंग कैंसिल करने पर किराया वापस मिलेगा या नहीं, इसे लेकर श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति है. हेलीकॉप्टर बुकिंग को लेकर ही श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. दरअसल, श्रद्धालु हवाई कंपनियों पर दबाव बना रहे हैं कि बुकिंग रद्द होने पर कंपनियां उनका पूरा पैसा लौटाएं. श्रद्धालुओं ने इस मामले में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को शिकायतें […]
उत्तराखंड की केदार घाटी में एक बार फिर हेलीकॉप्टर (एयर एंबुलेंस) दुघर्टना हुई है. हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत तीन लोग सवार थे. गनीमत रही कि यह सभी पांच लोग सही सलामत बाहर निकल आए हैं. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय के मुताबिक मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह एयर एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ धाम आ रहा था. केदारनाथ हेलीपैड पर लैंडिंग के समय कोई तकनीकी दिक्कत आने की वजह से हेलीकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ गया. यह एयरएंबुलेंस केदारनाथ धाम एक मरीज को लेने पहुंचा था. गढ़वाल प्रशासन […]
लाखों नागा साधुओं का हुजूम कश्मीर की ओर कूच करेगा. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बैनर तले दशनामी नागा साधुओं ने ये निर्णय लिया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष और पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने इस निर्णय की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदू मठों और मदिरों की रक्षा करने के लिए नागा साधुओं ने ये फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जगतगुरू शंकारचार्य की तपस्थली रहा है. ऐसे में हिंदू मठ और मंदिरों की रक्षा करना हम नागा साधुओं का […]
उत्तराखंड के देहरादून जिले के त्यूणी में एक मुस्लिम युवक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पोस्ट डाली. इसके बाद आक्रोशित बीजेपी कार्यक्राओं और स्थानीय लोगों ने त्यूणी पुलिस थाने में विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान सुलेमान खान के रूप में हुई है. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया गया है. आरोपी त्यूणी तहसील के मैंद्रथ गांव का रहने वाला है. पुलिस ने ये कार्रवाई बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीरज […]
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा निर्बाध तरीके से जारी है, हेली सेवाओं का भी सही तरीके से संचालन हो रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. यात्रियों की सुरक्षा हमारी सरकार की सबसे अहम प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है. यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हेली सेवाएं भी सुगमता से जारी हैं. अधिकारियों को सख्त […]

