मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में एक महिला कथावाचक देविका किशोरी को जातिगत आधार पर श्रीमद् भागवत कथा करने से रोके जाने का मामला सामने आया है. देविका किशोरी, जिनका वास्तविक नाम देविका पटेल है, कुर्मी समाज से ताल्लुक रखती हैं. उनकी कथा 24 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने जातिगत टिप्पणियां करते हुए उन्हें कथा करने से मना किया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग देविका किशोरी को उनकी जाति और महिला होने के कारण कथा करने से रोकने की […]
मध्य प्रदेश
जबलपुर जिले में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहला हादसा जबलपुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) पर खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में जाकर सामने से आ रही बस से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु कर्नाटक के बेलगावी जिले के […]
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. इस दौरान समिट में थोड़ी देर से पहुंचे पर पीएम मोदी ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि आज मुझे यहां आने में विलंब हुआ, इसके लिए मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं. विलंब इसलिए हुआ क्योंकि कल जब मैं यहां पहुंचा तो एक बात ध्यान में आई कि आज 10वीं और 12वीं के छात्रों के एग्जाम हैं. उसका समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय क्लैश हो रहा था. उसके कारण संभावना थी कि सुरक्षा के कारण अगर रास्ते बंद हो जाएं और […]
मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में उद्योग और निवेश के नये माहौल को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यों की प्रशंसा की है. उन्होंने देश की बदलती इकॉनोमी को भी सकारात्मक बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड बैंक कहा था कि भारत आने वाले सालों में इसी तरह से दुनिया की सबसे तेज इकॉनोमी बना रहेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है. वह कृषि के मामले में भारत के अव्वल राज्यों में से है. मिनरल्स […]
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 का आज से आगाज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया और प्रदेश में औद्योगिक विकास की तेजी को लेकर राज्य सरकार को बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ उद्योगपतियों और निवेशकों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री की मौजूदगी से हमारा भोपाल ग्लोबल रूप से एक नई पहचान बनाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सतत विकास और औद्योगिक निवेश की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि […]
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां प्रेम विवाह करने वाले एक युवक और उनके परिवारवालों पर शादी में दुल्हन के परिवार ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हमला प्रेम विवाह से नाराज दुल्हन के पिता ने किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बारे में जानकारी मिली है कि अजयगढ़ थाना क्षेत्र के विश्रामगंज गांव निवासी रोशनी कोंदर और लवलेश कोंदर एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन दुल्हन के पिता इस रिश्ते के खिलाफ […]
मैहर: मैहर मां शारदा मंदिर दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है। विगत 43 दिनों में नवरात्र से ज्यादा श्रद्धालु मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन का नया रिकॉर्ड बना दिया है। अमूमन नवरात्र के समय जहां 7 से 8 लाख श्रद्धालु मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किया करते थे। 43 दिनों में तकरीबन 48 लाख लोगों ने किए दर्शन वहीं प्रयागराज में चल रहे कुंभ से वापसी या जाते समय 43 दिनों में तकरीबन 48 लाख लोग […]
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर किशनगढ़ क्षेत्र के खरयानी गांव में तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। जहां तेंदुए ने रहवासी क्षेत्र में आकर एक आदिवासी परिवार के घर में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के 11 लोगों में से 9 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में से 5 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के पन्ना टाईगर रिजर्व के कोर एरिया किशनगढ़ की है। घटना और मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं जहां तेंदुए […]
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के आदिवासी विकासखंड कुशमी के गैवटा गांव में खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैवटा निवासी रामखेलावन सिंह (45 वर्ष) पिता मनी सिंह शनिवार की शाम अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। वह देवरी बांध की नहर से इलेक्ट्रिक मोटर पंप के माध्यम से पानी भर रहे थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उन्होंने सुबह होने का […]
मध्य प्रदेश के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंध नदी के रायपुर घाट पर सोमवार की सुबह अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लेकर उसकी शिनाख्त करवाने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त 17 फरवरी को गुमशुदा हुए अजय यादव के रूप में हुई। अजय के परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की है। बता दें की सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंध नदी के रायपुर घाट पर सोमवार को एक अज्ञात शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस […]

