महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर श्रीनगर के बरा नाला के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं महिला की जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। सभी भोपाल के रहने वाले थे और प्रयागराज महाकुंभ में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। ट्रक पुलिस के कब्जे में, चालक फरार पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि उसका चालक फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया कि […]
मध्य प्रदेश
भोपाल। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी की शाम शहर के खगोल प्रेमियों के लिए खास रहेगी। क्योंकि इस दौरान आकाश में सात ग्रह मौजूद रहेंगे, जिसे सोशल मीडिया पर ग्रहों की परेड कहा जा रहा है। हालांकि, यह परेड सीधी कतार में नहीं होगी, बल्कि ग्रह आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बिखरे दिखाई देंगे। विज्ञान प्रसारक और नेशनल अवार्ड विजेता सारिका घारू ने बताया कि सूर्यास्त के समय जब पश्चिम दिशा में सूर्य डूबेगा, उसी के साथ शनि (सैटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्च्यून भी अस्त होंगे। इनसे ऊपर चमकता हुआ शुक्र (वीनस) नजर आएगा। इसके अलावा, ठीक सिर […]
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के निकट स्थित ग्राम भरहुत में बाघ शावक ने जब एक परिवार पर हमला करने की कोशिश की, तो डॉग ने सामने आकर पूरे परिवार की जान बचा ली। इस घटना में डॉग घायल हो गया। यह घटना दो दिन पहले की है, लेकिन डॉग के शरीर के घाव अभी भी ताजा हैं इस बारे में जानकारी देते हुए पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि घायल डॉग को परिवार के लोग उपचार के लिए लेकर आए थे, तब इस घटना की जानकारी उनके सामने आई। उन्होंने बताया कि बाघ के हमले में डॉग […]
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की भर्ती में हुई धांधली के मामले में जबलपुर सीबीआई ने NCL सिंगरौली के दो बड़े अफसरों पर एफआईआर दर्ज की है.इन अफसरों पर भर्ती प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप है. सीबीआई ने NCL के जिन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनमें नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सिंगरौली के तत्कालीन जीएम चार्ल्स जस्टर और मैनेजर (रिक्रूटमेंट)हर्षवर्धन मिश्रा शामिल हैं. NCL ने 2020-21 में माइनिंग सरदार सहित ग्रुप सी के 88 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था.इसके लिए उत्तरप्रदेश के वाराणसी,सोनभद्र,मध्यप्रदेश के सिंगरौली और जबलपुर में 08 नवंबर 2020 को […]
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसी समय ग्वालियर की ओर से आ रहे भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने इंसानियत की मिसाल पेश की अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर हालत में सड़क पर तड़प रहे थे। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर खड़े थे, तभी कलेक्टर ने गाड़ी रोककर तत्काल घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। तभी रास्ते में एक खाली एंबुलेंस मिलने पर मेडिकल सपोर्ट के लिए दोनों घायलों को […]
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक वृद्ध ने प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौटने के बाद घर में पूजा-पाठ का आयोजन किया था। पूजा के दौरान जैसे ही परिवार के लोग हवन कर रहे थे, तभी हवन से निकले धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं, अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के रहने वाले रामकिशोर साहू प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर घर लौटे। इस दौरान उन्होंने गांव के गोटियां बाबा के स्थान […]
शहडोल। कबाड़ चोरी के दौरान हुई सात मौतों के बाद भी शहडोल संभाग में कबाड़ चोरी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। ताजा मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा स्थित डक्कन कंपनी से सामने आया है। जहां बेखौफ कबाड़ियों का एक गिरोह कंपनी में धावा बोलते हुए कंपनी के कन्वेयर बेल्ट में लगे लाखों रुपए के रोलर चोरी कर फरार हो गए थे, कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी करने वाले 7 कबाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 कबाड़ी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं फरार 4 […]
शहडोल: जंगली जानवरों से खेती नष्ट होने से बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करेंट के जाल में फंसने से एक किसान की दर्दनाक मौत का मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खंडहुली गांव से सामने आया है। जिस किसान के खेत में चौकीदार किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी, वह किसान ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मृतक का शव अपने खेत से उठाकर खुद को बचाने के लिए दूसरे जगह रख दिया था, इस व्यक्ति ने इसके बाद मृतक को ठिकाने लगाकर यह समझ लिया था, कि वह पुलिस की नजरों […]
भोपाल की जिला अदालत ने अपनी ही एक माह की मासूम बेटी की निर्मम हत्या करने वाली मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामला भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र का है. यहां 16 सितंबर 2020 को बेटे की चाह में एक मां ने अपनी एक दुधमुंही एक महीने की मासूम बेटी को पानी की टंकी में डूबा कर मार दिया था. मामले में विशेष अभियोजक सुधा विजय सिंह भदौरिया ने पैरवी की. मध्य प्रदेश के भोपाल में बेटे की चाह में बेटी की हत्या करने वाली मां भोपाल जिला कोर्ट […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में चार दिन पहले रैपिडो चालक की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेमिका ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने की बात बताई थी. अब पूछताछ में प्रेमिका ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने युवक की हरकतों से परेशान होकर गले पर लात से वार कर हत्या की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है. रिपोर्ट और बयान के आधार पर जांच जारी है. मंगलवार दोपहर मेकअप आर्टिस्ट अपने प्रेमी की हत्या कर भंवरकुआं थाने पहुंची थी. पुलिस को […]

